Viral

यादव समाज लगातार कर रहा राजभर समाज का उत्पीड़न, सपा पर बरसे ओपी राजभर, लगाए कई गंभीर आरोप !

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। लखनऊ में भारत समाचार से बात करते हुए मंत्री राजभर ने सीधे तौर पर यादव समाज के कुछ तत्वों द्वारा राजभर समाज के लोगों पर प्रताड़ना और अत्याचार करने का गंभीर आरोप लगाया है.

यादव समाज लगातार कर रहा राजभर समाज का उत्पीड़न, सपा पर बरसे ओपी राजभर, लगाए कई गंभीर आरोप !
यादव समाज लगातार कर रहा राजभर समाज का उत्पीड़न, सपा पर बरसे ओपी राजभर, लगाए कई गंभीर आरोप !

जिलों की घटनाओं का दिया हवाला

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को लेकर सपा को कटघरे में खड़ा किया। बाराबंकी में राजभर की हत्या यादव ने की। मऊ में राजभर बेटी की हत्या यादव ने की। देवरिया में राजभर की हत्या यादव ने की। वाराणसी में राजभर की हत्या यादव ने की। उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में कहा, “बाराबंकी में राजभर समाज के व्यक्ति की हत्या यादव ने की। मऊ में हमारी राजभर बेटी की हत्या के पीछे भी यादव ही था। इसके अलावा देवरिया और वाराणसी में भी राजभर समाज के लोगों की हत्याओं में यादवों का नाम सामने आया है।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कई क्षेत्रों में यादव लोग राजभर समाज पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं.

Khabar Monkey

अखिलेश यादव पर कसा तंज

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए राजभर ने उनके राजनीतिक दावों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव पहले यह स्पष्ट करें कि दिल्ली की केंद्र सरकार आखिर कैसे गिरेगी?” उन्होंने आगे कहा कि अब अखिलेश यादव के अंदर कोई राजनीतिक ‘करंट’ या दम नहीं बचा है, वे सिर्फ खोखली बयानबाजी कर रहे हैं। राजभर के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में जातिगत राजनीति और बयानों को लेकर संग्राम छिड़ना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply