बकरीद के लिए आप बैक हैंड की ये मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें कट वाला डिजाइन दिया गया है, वहीं बूटी और फूल के साथ पूरे हाथ को भरा गया है. ये आजकल काफी ट्रेडिंग डिजाइन और हाथों को बहुत अच्छा लुक देती है.

फ्रंट हाथ पर अगर आप गोल वाला डिजाइन बनाकर बोर हो गई हैं तो ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसमें हथेली पर बर्फी वाली डिजाइन बनाया गया है, जिसे फूल-पत्तियों के साथ भरा गया है. वहीं, उंगलियों पर बेल बनाकर इसे कंप्लीट किया है.
भरे हाथ की मेहंदी पसंद है तो ये डिजाइन भी अच्छा ऑप्शन है. इसमें बूटी, फूल और पत्तियों का बेहतरीन डिजाइन ड्रॉ किया गया है. इसका लुक काफी यूनिक है, जो आपके हाथों को भी एक अलग लुक दे रहा है.
अरेबिक मेहंदी का ये डिजाइन काफी प्यारा लग रहा है. इसमें हथेली के आधे हिस्से पर डिजाइन बनाया गया है, जिसमें फूल और पत्तियों का बारीक पैटर्न दिया गया है. वहीं, उंगलियों को भी बारीक पैटर्न से भरा गया है.
दोनों हाथों पर एक जैसा डिजाइन काफी अच्छा लगता है. ऐसे में आप ये मंडाला आर्ट वाला पैटर्न कॉपी कर सकती हैं. इसमें गोलाकार फूल बनाना है और उसके बीच में कमल का फूल बनाना है. उंगलियों पर जाल का पैटर्न दिया गया है.
Khabar Monkey
बैक हैंड का ये डिजाइन सिंपल और एलिगेंट लग रहा है. इसमें मंडाला आर्ट से मिलता जुलता डिजाइन बनाया गया है. दिखने में ये टैटू जैसा लग रहा है. वहीं, उंगलियों को पूरी तरह से बारीक पैटर्न के साथ भरा गया है.





