Man flying in storm Bareilly: बुधवार की शाम में उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भयंकर आंधी-तूफान ने इतनी ज्यादा तबाही मचाई की 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है. मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि किसी ने नहीं सोचा कि कोई इंसान तक हवा में उड़ सकता है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी को हवा में उड़ते हुए देखा गया. इस वीडियो में आंधी-तूफान आने पर नन्हे मियां नाम का एक शख्स टेंट पकड़कर खड़ा हो गया, लेकिन जब तूफान की रफ्तार तेज हुई तो न सिर्फ टेंट उड़ा बल्कि उस नन्हे मिया को भी उड़ा ले गया जिसने अपने बचाव में टेंट को पकड़ रखा था.
कैसे तूफान ने शख्स को हवा में उड़ाया?
इंटरनेट पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया तो लोगों के होश उड़ गए. इसे एक्स अकाउंट पर खूब शेयर किया जा रहा है. दावा किया गया कि यह घटना बरेली की है और यहां आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान दिल दहला हादसा कैमरे पर रिकॉर्ड हो गया. तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक बारातघर की भारी-भरकम टीनशेड उखड़कर हवा में उड़ने लगी. वहां मौजूद एक नन्हे मियां नाम का शख्स टीनशेड के लोहे के खंभे को पकड़कर उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हवा के दबाव के साथ वह भी टीनशेड के साथ दर्जनों फुट ऊपर आसमान में उड़ गया. वह ऐसा मालूम पड़ रहा था जैसे किसी ने फुटबॉल की तरह हवा में उड़ाया हो. इतना ही नहीं, आस-पास के लोग यह भी कहते हुए सुने गए कि देखो-देखो नन्हे मियां हवा में उड़ गए.
अस्पताल में चल रहा शख्स का इलाज
हवा का रुख कम होते ही वह शख्स ऊंचाई से सीधे जमीन पर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गया. इस भीषण गिरावट की वजह से युवक के हाथ और पैर टूट गए हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. यूपी में तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही और तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ टूटकर गिरे, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. सोशल मीडिया पर पेड़ गिरने समेत कई तरह के वीडियो भी सामने आए हैं.
Bareilly, Uttar Pradesh: A tin shed suddenly blew away in strong winds, lifting the young man into the air. The viral video shows the young man leaping to a considerable height. According to reports, he suffered serious injuries to his arms and legs and is currently being treated… pic.twitter.com/GEFtSA39sc