बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। वहीं, इसी मूवी से उनकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। उस क्लिप में वह भरतनाट्यम करते हुए दिखाई दीं और इसमें उनके डांस मूव्स देखने के बाद आम लोगों के साथ-साथ कई डांस एक्सपर्ट्स ने अनन्या की आलोचना की।

फिलहाल अपनी ट्रोलिंग पर अनन्या ने तो कुछ नहीं बोला, लेकिन उनके पिता और अभिनेता चंकी पांडे ने अपनी बेटी का बचाव किया है। चंकी का कहना है कि लोगों ने बिना पूरी बात जाने धारणा बना ली। उनका कहना है कि अनन्या ने फिल्म में पूरी तरह से भरतनाट्यम नहीं किया, बल्कि फ्यूजन है।
यह भी पढ़ें:
क्या बोले चंकी पांडे?
ईटाइम्स के साथ बात करते हुए चंकी ने कहा कि लोगों ने अनन्या के डांस को पूरी तरह से गलत समझा है, क्योंकि यह शुद्ध भरतनाट्यम नहीं था, बल्कि असल में एक फ्यूजन परफॉर्मेंस थी। इसे एक तरह का एक्सपेरिमेंटल डांस बताते हुए उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है जैसा हम कॉलेज के स्टूडेंट्स को सोशल या कल्चरल इवेंट्स में परफॉर्म करते हुए देखते हैं।
चंकी ने लोगों से रिक्वेस्ट की कि वे अंदाजा लगाना बंद करें और डांस को एक अलग नजरिए से देखें। उन्होंने इस बात को भी माना कि शुद्ध भरतनाट्यम सीखने में सालों की कड़ी ट्रेनिंग, अनुशासन और बारीकी लगती है।
Khabar Monkey
एक्टर ने आगे कहा, “यह भविष्य की, एडवांस डांस शैलियों और पारंपरिक डांस के एलिमेंट्स का एक फ्यूजन है। यह एक क्रिएटिव मेल है, कोई क्लासिकल परफॉर्मेंस नहीं। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे फिल्म देखें और रिएक्ट करने से पहले संदर्भ को समझें।”
फिल्म में भरतनाट्यम डांसर की बेटी बनी हैं अनन्या
बता दें कि फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या पांडे ‘चांदनी’ का किरदार निभाया है, जो एक भरतनाट्यम डांसर की बेटी है। फिल्म में वह दो बार स्टेज पर एक फ्यूजन एक्ट करते हुए दिखाई देती है, एक बार जब कॉलेज में उनका एंट्री सीन होता है और दूसरा फिल्म के लास्ट में। इस फ्यूजन एक्ट को करते हुए उन्होंने भरतनाट्यम को हिप-हॉप और लॉकिंग के साथ मिलाया है।
यह भी पढ़ें:





