HealthViral

समुद्र और हरियाली के बीच बिताना चाहते हैं Summer Vacation, कोंकण के इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख

Places to Visit in Konkan: गर्मियों के समय ज्यादातर लोग वेकेशन मनाने के लिए प्राकृति जगहों की तलाश में रहते हैं। पहाड़ों से लेकर समुद्र तट तक इस मौसम में घूमने के लिए कई जगह मशहूर हैं। जहां गर्मियों में भी शांति, सुकून और ठंडक का एहसास होता है। अगर आप इस समर वेकेशन पहाड़ों पर नहीं बल्कि समुद्र तट पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर कोंकण बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

समुद्र और हरियाली के बीच बिताना चाहते हैं Summer Vacation, कोंकण के इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख
समुद्र और हरियाली के बीच बिताना चाहते हैं Summer Vacation, कोंकण के इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख

भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट से दूर शांत और प्राकृतिक जगह की तलाश कर रहे हैं तो कोंकण के कुछ शहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नारियल के बाग, ऐतिहासिक किले और शांत बीच यहां की खासियत है। यहां परिवार या दोस्तों के साथ सुकूनभरी छुट्टियां बिता सकते हैं।

अलीबाग

महाराष्ट्र का गोवा कहा जाने वाला अलीबाग मुंबई और पुणे के पास स्थित बहुत ही खूबसूरत तटीय शहर है। कोलाबा किला यहां पर घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह है। इसके अलावा आप वरसोली, नागांव और कसीद जैसी जगहों पर वॉटर स्पोर्ट्स, बीचसाइड कैफे और सीफूड का मजा ले सकते हैं।

गणपतिपुले

कोंकण के सबसे प्रसिद्ध समुद्री शहरों में से एक गणपतिपुले घूमने की एक बेहतरीन जगह है। यह जगह शांत बीच और प्रसिद्ध गणपति मंदिर के लिए जानी जाती है। कम भीड़भाड़ और साफ-सुथरी जगह होने की वजह से यहां पर कई लोग आना पसंद करते हैं। आसपास की हरियाली और समुद्री हवा इस जगह को गर्मियों में घूमने के लिए खास बनाती है।

तारकर्ली

यह जगह वॉटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है जहां पर स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और बोटिंग का मजा लिया जा सकता है। साफ पानी और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए यह जगह काफी मशहूर है। यहां पर आप फिश थाली, प्रॉन करी और सोल कढ़ी जैसे स्वादिष्ट सीफूड का आनंद ले सकते हैं।

हरिहरेश्वर

इस जगह को महाराष्ट्र का दक्षिण काशी भी कहा जाता है जिसकी खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। यह जगह प्राचीन हरीहरेश्वर मंदिर और शांत बीचों के लिए जानी जाती है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह है जहां पर आप मंदिर और बीच दोनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Khabar Monkey

मालवण

सीफूड, किलों और पारंपरिक कोंकणी लाइफस्टाइल के लिए प्रसिद्ध मालवण समर वेकेशन के लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। साफ-सुथरे समुद्र तट, ऐतिहासिक किले और वॉटर स्पोर्ट्स की वजह से यह जगह काफी फेमस है। पर्यटक यहां पर सीफूड, बोट राइड, डॉल्फिन देखने और पारंपरिक कोंकणी लाइफस्टाइल को देखने आते हैं। इसके आसपास के गांवों को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Leave a Reply