SportsViral

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नहीं बनाया एक भी रन, आईपीएल में मार रहा बाजी

टीम इंडिया के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, लेकिन बल्लेबाजी नहीं आई। उसके बाद मौका ही नहीं मिला। लेकिन वही बल्लेबाज आईपीएल में नया इतिहास बनाता हुआ नजर आ रहा है। हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की। जो इस बार फिर से अब तक इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि अभी मैच बाकी हैं, लेकिन मजे की बात यही है कि टीम इंडिया के लिए उन्होंने एक भी रन अभी तक नहीं बनाया है। ये बात और है कि उनका डेब्यू जरूर हो चुका है। 

टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नहीं बनाया एक भी रन, आईपीएल में मार रहा बाजी
टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में नहीं बनाया एक भी रन, आईपीएल में मार रहा बाजी

साल 2022 में किया था आईपीएल में अपना डेब्यू

साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का आगाज साल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ ही किया था। हालांकि शुरुआती सीजन में उन्हे काफी कम मैच खेलने का मौका मिला। ये बात और है कि वे साल 2022 से लेकर अब तक लगातार खेल रहे हैं। साल 2024 से लेकर अब तक तो वे हर साल कम से कम एक शतक भी लगा ही रहे हैं। साई के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 54 मैच खेलकर 2431 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें तीन शतक शामिल हैं। साई के नाम 19 अर्धशतक अब तक आ चुके हैं। 

Khabar Monkey

साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला था टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका

टी20 इंटरनेशनल मैच की बात की जाए तो पहली बार साई को जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2024 में खेलने का मौका मिला था। तब शुभमन गिल की टीम इंडिया के टी20 कप्तान थे। उस मैच में गिल के साथ अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज किया था। अभिषेक ने शानदार शतक ठोका था। तीसरे नंबर पर आए रुतुराज गायकवाड ने भी 77 रनों की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 100 रन से जीत लिया था, लेकिन साई की बल्लेबाजी नहीं आई। इसके बाद वे टीम से बाहर हो गए और तब से लेकर अब वापसी नहीं कर पाए हैं। श

इस बार भी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं साई सुदर्शन

इस साल के आईपीएल में तो साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में हैं ही। इससे पहले भी उन्होंने साल 2025 में इस कैप पर कब्जा किया था। तब साई ने 15 मैच खेलकर 759 रन बना दिए थे। इस बार अब तक 14 मैच खेलकर साई ने 638 रन बना लिए हैं। उनकी टीम टॉप 2 में है, लिहाजा कम से कम उन्हें दो और मैच खेलने का मौका मिलेगा। देखना होगा कि वहां वे किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply