Bank Holiday on Bakrid 2026: अगर आपको भी इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो इस जानकारी से आपका अपडेट रहना जरूरी है. दरअसल, इस हफ्ते बकरीद (ईद-उल-जुहा) के त्योहार औश्र बैंकों की छुट्टी की तारीख पर आम आदमी के बीच बड़ा असमंजस है. लोग इसी उलझन में हैा कि बैंक 27 मई को बंद रहेंगे या 28 मई को. कन्फ्यूजन की यह स्थिति तब और बढ़ गई जब केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित अपने सभी ऑफिस के लिए पहले से तय 27 मई की छुट्टी को बदलकर 28 मई को करने का ऐलान कर दिया. इसके बाद तेलंगाना सरकार की तरफ से भी राज्य में बकरीद की छुट्टी को 27 मई से बदलकर 28 मई कर दिया गया.
Khabar Monkey

दरअसल, भारत में राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. इसलिए बैंक कस्टमर्स को सलाह हमेशा सलाह दी जाती है कि वे ब्रांच जाने या पैसों का किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट को अच्छी तरह चेक कर लें. इस बार आरबीआई (RBI) के नियमों के अनुसार देश के एक बड़े हिस्से में 27 मई को ही बैंकों में अवकाश रहने वाला है. हालांकि, देश के कुछ हिस्सों में बैंकों में 28 मई को भी बकरीद का अवकाश रहेगा.
27 मई को कहां पर बंद रहेंगे बैंक?
यदि आप उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, केरल, नागालैंड या श्रीनगर के रहने वाले हैं तो आप यह ध्यान रखें कि आपके राज्य में बकरीद के मौके पर 27 मई को बैंक बंद रहेंगे. यानी 27 मई को आपका बैंक से जुड़ा कामकाज नहीं होगा. आप चाहें तो एनईएफटी या आईएमपीएस के जरिये पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा एटीएम से अपनी जरूरत में कैश निकाल सकते हैं.
28 मई को यहां पर बंद रहेंगे बैंक
दूसरी तरफ देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां त्योहार की छुट्टी 28 मई को घोषित की गई है. इस लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार, गोवा, मिजोरम, मेघालय के साथ जम्मू और श्रीनगर के कुछ हिस्सों में 28 मई को बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. बकरीद का त्योहार चांद दिखने पर निर्भर करता है. यही वजह है कि देश के सभी राज्यों में एक ही दिन बैंक बंद नहीं रहते. स्थानीय स्तर पर चांद के दीदार के हिसाब से ही राज्य सरकारें और आरबीआई अपनी छुट्टियों की लिस्ट को अपडेट करते हैं.





