Viral

‘उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, PDA को बनाया जा रहा निशाना’, अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार….

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर फर्जी मुठभेड़ों को लेकर अपना अब तक का सबसे आक्रामक हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर्स को महज कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए सीधे तौर पर कहा कि सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों यानी PDA समुदाय को जानबूझकर निशाना बना रही है।

‘उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, PDA को बनाया जा रहा निशाना’, अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार….
‘उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर, PDA को बनाया जा रहा निशाना’, अखिलेश का योगी सरकार पर तीखा वार….

‘फर्जी एनकाउंटर करने वाले खुद गुनहगार’

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कोई नरमी नहीं बरती। उनका आरोप था कि प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर वाहवाही लूटी जा रही है और जो लोग ये फर्जी मुठभेड़ें कर रहे हैं, वे किसी पुलिसवाले से कम गुनहगार नहीं हैं। अखिलेश ने कहा, बीजेपी सरकार जाति और धर्म देखकर एनकाउंटर करवाती है। फर्जी एनकाउंटर के बहाने PDA को डराया जा रहा है क्योंकि सरकार उसका हक मारना चाहती है। उन्होंने इस पूरी कार्यशैली को एक नाकाम सरकार की पहचान बताया।

200 से अधिक मौतों का दावा, PDA सबसे अधिक प्रभावित

अखिलेश यादव ने आंकड़ों का सहारा लिया। उन्होंने एक ग्राफ जारी कर दावा किया कि राज्य में अब तक 200 से अधिक लोग फर्जी मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं। उनके अनुसार, इन मामलों में सबसे अधिक संख्या PDA यानी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की है। उन्होंने कहा कि जनता अब यह सब समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका पूरा हिसाब-किताब जनता खुद करेगी।

Khabar Monkey

मतदाता सूची में धाँधली का भी लगाया आरोप

अखिलेश ने इस मौके पर 2027 के चुनाव से ठीक पहले एक और गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर समाजवादी पार्टी के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काटने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने इस कथित धाँधली को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।

2027 की रणनीति: ‘सीट नहीं, जीत’ पर फोकस

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की रणनीति का खुलासा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार पार्टी का नारा ‘सीट नहीं, जीत’ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे महज चुनाव लड़ने की औपचारिकता न निभाएँ, बल्कि प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पूरी गंभीरता और ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी करें।

Leave a Reply