HealthViral

कम खर्च में ज्यादा बनेंगी Almond Cookies, चाय के साथ खाते हैं बिस्कुट तो नोट करें रेसिपी

बहुत सारे लोगों को चाय के साथ बिस्कुट या कुकीज खाने की आदत होती है। यूं तो बाजार में बिस्कुट या कुकीज के अनगिनत ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन क्या हर दिन पैकेटबंद बिस्कुट खाना सेहत के लिए अच्छा है? नहीं, लंबे समय तक इनका सेवन सेहत को हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में आप कुछ हेल्दी खाने की तलाश में हैं, तो घर पर बादाम के बिस्कुट बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इनमें कोई प्रिजर्वेटिव या कृत्रिम पदार्थ नहीं होते हैं। इन्हें अपनी पसंद के अनुसार बनाना भी आसान है। इसे

Khabar Monkey

कम खर्च में ज्यादा बनेंगी Almond Cookies, चाय के साथ खाते हैं बिस्कुट तो नोट करें रेसिपी
कम खर्च में ज्यादा बनेंगी Almond Cookies, चाय के साथ खाते हैं बिस्कुट तो नोट करें रेसिपी

बादाम कुकीज बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए बादाम पाउडर, पिसी चीनी और संतरे का छिलका मिलाकर उसमें एक चुटकी नमक डालें। इसके बाद एक बाउल में अंडे की सफेदी को शहद के साथ फेंट लें। इसमें ही बादाम के मिश्रण में मिला दें। फिर मिश्रण से गोल लोइयां बनाएं। इसके बाद उन्हें अंडे की सफेदी और बादाम के टुकड़ों से कोट करें। ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट (180 डिग्री सेल्सियस) पर पहले से गरम कर लें। बेक करें और पकने के बाद ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़क दें। यह न केवल बाजार से खरीदी गई कुकीज की तुलना में हेल्दी ऑप्शन है बल्कि कम लागत में आप ज्यादा कुकीज तैयार कर सकते हैं।

बिना अंडा डाले ऐसे बनाएं बादाम कुकीज

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1/2 कप बादाम पाउडर
3/4 कप व्हीट फ्लोर
1/3 कप अंसाल्टेड बटर
1/2 कप पिसी हुई चीनी,
1/4 टीएसपी बेकिंग सोडा
1/4 टीएसपी वनीला एसेंस
2-3 चम्मच दूध
15-20 बादाम आधे कटे हुए
1/4चम्मच इलायची पाउडर

बादाम कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा व बेकिंग पाउडर को छान लें। इसके बाद उसमें बादाम पाउडर और इलायची पाउडर को मिला लें। फिर इसे अलग रख दें। इसके बाद दूसरे बाउल बटर व चीनी को हैंड बीटर से नरम होने तक अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें एसेंस डाल दें। इसमें सभी सूखी सामग्री मिला लें। अगर आटा सूखा लग रहा है तो दूध डालकर एक मुलायम डो तैयार कर लें। इसके बाद फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें ।

इसके बाद ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट कर लें। आटे के समान आकार के गोले बना ले एक बेकिंग ट्रे में बटर पेपर लगाएं। गोले ट्रे में रख दें। इसके बाद हल्के हाथों से बीच में से दबाकर बादाम लगा दें। उसे 20 मिनट के लिए तक या गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें। बेक होने के बाद उसे जाली पर रख दें। ठंडी होने पर एयर टाइट डिब्बे में भर ले इसे आप चाय के साथ सर्व करें।

https://www.facebook.com/reel/2341487256317292

Leave a Reply