EntertainmentViral

रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने का बाद बढ़ी मुश्किलें, एक्टर ने जारी किया बयान

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद में घिर गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ असहयोग का आदेश जारी किया है।

रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने का बाद बढ़ी मुश्किलें, एक्टर ने जारी किया बयान
रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने का बाद बढ़ी मुश्किलें, एक्टर ने जारी किया बयान

यह कार्रवाई फिल्म ‘डॉन 3’ के अंतिम समय में कथित तौर पर अलग किए जाने की शिकायत के बाद की गई है। FWICE द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संस्था ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) की ओर से भेजी गई शिकायत को गंभीरता से लिया है। यह शिकायत फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने 11 अप्रैल 2026 को दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला आधिकारिक रूप से FWICE को आगे की कार्रवाई और हस्तक्षेप के लिए भेजा गया।

पत्र में लिखा गया, “फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) द्वारा अभिनेता रणवीर सिंह के कथित तौर पर फिल्म प्रोजेक्ट ‘डॉन 3’ से अंतिम समय में हटने के संबंध में भेजी गई शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया है।”

Khabar Monkey

सूत्रों के मुताबिक, ‘डॉन 3’ की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं और फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर भारी रकम खर्च की जा चुकी थी। ऐसे में रणवीर सिंह के कथित तौर पर अचानक पीछे हटने से निर्माताओं को बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है। FWICE का मानना है कि इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज और शेड्यूल पर गंभीर असर डालती हैं।

बताया जा रहा है कि FWICE ने एक्टर पर बैन लगाते हुए अपने सदस्य संगठनों और संबंधित यूनियनों को निर्देश दिया है कि मामले के समाधान तक रणवीर सिंह के साथ नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने से बचें।

अब रणवीर सिंह की ओर से इसपर रिएक्शन सामने आया है। रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और ‘डॉन’ फ्रेंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों का अत्यंत सम्मान करते हैं। ‘डॉन 3’ से जुड़ी हालिया घटनाओं के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी बनाए रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर बातचीत और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ संभाला जाना चाहिए।

समय-समय पर कई तरह की अटकलें और अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने कभी भी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देना या अफवाहों में शामिल होना उचित नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आगामी प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित है।

वे इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरा सम्मान और शुभकामनाएँ रखते हैं और इसके निरंतर सफलता की कामना करते हैं। ऐसे समय में संयम और गरिमा बनाए रखना हमेशा से उनका निर्णय रहा है और आगे भी वे इसी रुख पर कायम रहेंगे।”

वहीं फरहान अख्तर और ‘डॉन 3’ की टीम की तरफ से भी इस विवाद को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन इंडस्ट्री में इस मामले ने हलचल बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस खबर पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

‘डॉन’ फ्रेंचाइज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन सीरीज में गिनी जाती है। पहले शाहरुख खान इस किरदार में नजर आए थे, जबकि नई फ्रेंचाइज में रणवीर सिंह को लेकर बड़ी घोषणा की गई थी। ऐसे में अब इस विवाद के बाद फिल्म के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply