वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सर्जियो गोर ने भारत के लिए ट्रंप के प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूत संबंधों का जिक्र किया।
Khabar Monkey

एक्स पर एक पोस्ट में सर्जियो गोर ने लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने आज रात मुझे फोन किया। उनका एक स्पष्ट संदेश था: मैं भारत से प्यार करता हूं। हम भारत के इतने करीब कभी नहीं रहे। मैं प्रधानमंत्री मोदी का एक बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”




