Lychee Peels Scrub: रोजाना धूप में बाहर निकलने से चेहरे और हाथों की स्किन टैन हो जाती है। ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले स्क्रब और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिनका लंबे समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में आप घर पर तैयार किए गए स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं जो टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

गर्मियों के समय मिलने वाला लीची सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। अक्सर इसे खाने के बाद छिलकों को फेंक दिया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल करके आप घर पर नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। लीची के छिलकों में मौजूद गुण स्किन की गंदगी को साफ करने और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। कम खर्च में घर पर आसान तरीके से इसे बनाया जा सकता है।
लीची के छिलकों का इस्तेमाल करने से डेड स्किन को दूर करने में मदद मिलती है। यह पिगमेंटेशन को कम करने और त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।
सामग्री
लीची के छिलके
एलोवेरा जेल
गुलाब जल
चावल का आटा
Khabar Monkey
कैसे बनाएं स्क्रब
लीची के छिलकों की मदद से टैनिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए लीची के छिलकों को सबसे पहले धोकर अच्छे से सुखा लें। अब इन्हें मिक्सर में डालकर पाउडर बना लें। अब इसमें एलोवेरा जेल, गुलाब जल और चावल का आटा मिलाएं। इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस स्क्रब को चेहरे और हाथों पर लगाकर स्क्रब करें।
चेहरे के अलावा इसे आप गर्दन, कोहनी और घुटनों का कालापन दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए लीची के छिलकों को पाउडर लें। इसमें बेकिंग सोडा, आधा चम्मच लौंग का तेल, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा दही लें। इन सभी चीजों का पेस्ट बनाकर गर्दन, कोहनी और घुटनों की टैन स्किन पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। इस तरह डेड स्किन और टैनिंग कम होने लगेगी।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो घर पर इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या है तो स्क्रब लगाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।





