HealthViral

गर्मी से हाल हो जाएगा बेहाल! नौतपा में गलती से भी न पहनें इन रंगों और फैब्रिक के कपड़े

गर्मी से हाल हो जाएगा बेहाल! नौतपा में गलती से भी न पहनें इन रंगों और फैब्रिक के कपड़े

पंचांग के हिसाब से नौतपा हर साल ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले 9 दिन होते हैं. दरअसल माना जाता है कि इस दौरान सूरज की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं और इस वजह से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है. ये नौ दिन बहुत सावधानी से रहने वाले माने जाते हैं, क्योंकि तेज धूप, उमस, गर्म हवाओं की वजह से बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है. शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ ही बाहर से भी गर्मी से बचाने की जरूरत होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप कपड़े सही पहनें.

गर्मी से हाल हो जाएगा बेहाल! नौतपा में गलती से भी न पहनें इन रंगों और फैब्रिक के कपड़े
गर्मी से हाल हो जाएगा बेहाल! नौतपा में गलती से भी न पहनें इन रंगों और फैब्रिक के कपड़े

कई राज्यों में टेम्परेचर 42 से 45 तक पहुंच चुका है और आज से नौतपा भी शुरू हो गया है. इस दौरान दिन के समय बाहर निकलने से बचना, पानी भरपूर मात्रा में पीना, हल्का जल्दी पचने वाला खाना, बाहर के फूड्स को अवॉइड करना, मौसमी फल-सब्जियों को डाइट में जगह देना जैसी बातें ध्यान में रखना चाहिए.वहीं कपड़े आपको गर्मी से बचाने में बहुत मायने रखते हैं. तो चलिए जान लें कि कौन से ऐसे रंग और फैब्रिक के कपड़े हैं जिनमें गर्मी ज्यादा लगती है.

ये सिंथेटिक फैब्रिक करें अवॉइड

गर्मी के दौरान खासकर नौतपा में आप सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचना चाहिए. जैसे नायलॉन, पॉलिएस्टर, स्पैन्डेक्स और एक्रिलिक, लेदर. दरअसल ये फैब्रिक पसीना नहीं सोख पाते हैं और इस वजह से न सिर्फ आपको गर्मी बहुत ज्यादा लगती है, क्योंकि ये हीट ट्रैप बनाते हैं यानी गर्मी को रोकते हैं. इस तरह के कपड़े पहनने से फंगल इंफेक्शन, रैशेज और घमौरियो जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

इन रंगों के कपड़े न पहनें

गर्मी के दौरान आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो रिलैक्स फील कराएं. कपड़ों का सही फैब्रिक चुनने के साथ ही ये भी जरूरी है कि रंग भी मौसम के हिसाब से चुनें. कुछ रंग गर्मी को सोखते हैं और आपको हीट फील करवा सकते हैं. तेज गर्मी के दौरान ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क रेड, मैरून, जैसे बहुत ज्यादा वाइब्रेंट रंग के कपड़े न पहनें. नौतपा में आप पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन को ट्राई करें. जैसे डस्की पिंक, पीच, वाइट, पाउडर ब्लू, मिंट ग्रीन, क्रीम कलर, लैवेंडर, लाइट लेमन कलर बेस्ट रहते हैं.

Getty Image

फिटेड कपड़े पहनने से बचें

नौतपा के दौरान कपड़ों के फैब्रिक और रंग तो सही चुनने ही चाहिए. इसके अलावा आप इस दौरान बहुत ज्यादा फिटेड कपड़े भी पहनने से बचें. इससे न सिर्फ आपको गर्मी की वजह से एंग्जायटी महसूस हो सकती है, बल्कि स्किन पर रैशेज बन सकते हैं. घमौरिया हो सकती हैं और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा रहता है.

Khabar Monkey

कैसे फैब्रिक रहते हैं बेस्ट?

गर्मी के दौरान सबसे बेस्ट फैब्रिक माने जाते हैं कॉटन और खादी. कॉटन में भी अलग-अलग तरह के फैब्रिक आते हैं जैसे पिमा कॉटन ये सबसे ज्यादा प्रीमियम माना जाता है. अपलैंड कॉटन…ये दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला कॉटन है जो ज्यादातर कपड़ों में यूज होता है. कॉटन वॉयल ये गर्मी के लिए बेहतरीन रहता है क्योंकि बहुत हल्का और जालीदार होता है. मलमल के कपड़े भी गर्मी के लिए बेहतरीन चॉइस है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply