HealthViral

नौतपा की तेज गर्मी में भी बॉडी रहेगी हाइड्रेट, बच्चे हो या बड़े…हर किसी को पिलाएं ये ड्रिंक्स

नौतपा की तेज गर्मी में भी बॉडी रहेगी हाइड्रेट, बच्चे हो या बड़े…हर किसी को पिलाएं ये ड्रिंक्स

25 मई से 2 जून तक नौतपा चलेगा और इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है. गर्मी के आतंक से बचने के लिए सत्तू समेत कई देसी चीजों से बनी ड्रिंक्स को पीना चाहिए. ये हमारे पेट और शरीर को नेचुरली ठंडा रखती हैं. नौतपा के दौरान भारत के कुछ हिस्सों में हद से ज्यादा गर्मी पड़ती है. इसका कनेक्शन कर्क रेखा से होता है. बताया जाता है कि जब सूर्य ठीक कर्क रेखा पर होता है तो इसके आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ती है. भारत में कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा से गुजरती है.

नौतपा की तेज गर्मी में भी बॉडी रहेगी हाइड्रेट, बच्चे हो या बड़े…हर किसी को पिलाएं ये ड्रिंक्स
नौतपा की तेज गर्मी में भी बॉडी रहेगी हाइड्रेट, बच्चे हो या बड़े…हर किसी को पिलाएं ये ड्रिंक्स

इन राज्यों में नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाता है तो भीषण गर्मी पड़ती है. ये भी कहा जाता है कि नौतपा में जितनी ज्यादा गर्मी पड़ती है, बारिश भी उतनी ज्यादा अच्छी होती है. चलिए आपको बताते हैं कि नौतपा में गर्मी के कहर से बचने के लिए किन चीजों का पानी पीना सही रहता है.

हाइड्रेट रहना है जरूरी

नौतपा ही नहीं गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है. गर्म मौसम में शरीर से पसीना तेजी से निकलता है और एनर्जी भी डाउन होने लगती है. आप चाहे तो शरीर को नेचुरली ठंडा या हाइड्रेट रखने के लिए घर पर कुछ ड्रिंक्स बनाकर पी सकते हैं. जानें इनके बारे में…

सत्तू की ड्रिंक

भारत के ग्रामीण इलाकों में ही नहीं शहरों में भी अब लोग गर्मी में बाहर निकलने से पहले सत्तू का पानी पीते हैं. इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें कई तत्व भी होते हैं. नौतपा के दौरान गर्मी से बचने के लिए सत्तू की ड्रिंक बनाई जा सकती है. इसके लिए एक गिलास में पानी लें और इसमें दो चम्मच सत्तू डाल दें. इसमें काला नमक, नींबू का रस और भुना हुआ जीरा भी डाल दें. कूलिंग बेनिफिट वाले सत्तू की ड्रिंक तैयार है.

बेल का शरबत

गर्मी से बचने के लिए बेल का शरबत एक बेस्ट ऑप्शन है. इसे दिन में एक बार पी लें तो पूरे दिन पेट और शरीर ठंडा रहता है. इसकी ड्रिंक तैयार करने के लिए बेल को छील लें और पानी में डालकर अच्छे से मैश करें. अब इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शुगर पाउडर डालें. अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और आपका ठंडा-ठंडा बेल करा शरबत तैयार है. बेल की खासियत है कि ये कई न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस भी है.

आम पन्ना

गर्मी से बचने के लिए ड्रिंक्स की बात हो भला आम पन्ना को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है. ये गर्मियों की सबसे पॉपुलर देसी ड्रिंक है जो शरीर को लू से बचाने में बेहद कारगर है. इसे पीने से शरीर को नेचुरली ठंडक मिलती है और इसका स्वाद भी शानदार होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मौजूद विटामिन सी जो भीषण गर्मी में भी इम्यूनिटी को स्ट्रांग रखता है. साथ ही ये विटामिन स्किन के लिए भी बेहद जरूरी है.

Khabar Monkey

इसे बनाने के लिए आपको कच्चा आम, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, पुदीना और ठंडे पानी की जरूरत पडे़गी. कच्चे आम को उबालकर इसका गूदा निकला लें और इसमें चीनी, जीरा और काला नमक मिलाएं. इसमें ठंडा पानी डालें और पुदीना डालें और अच्छे से मिक्स करें. देसी ड्रिंक आम पन्ना हमें इंस्टेंट एनर्जी भी देती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply