CrimeViral

त्विषा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह की कस्टडी CBI को सौंपी गई, दर्ज की नई FIR

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को जांच अपने हाथ में ली थी। मंगलवार को सीबीआई टीम जांच के सिलसिले में भोपाल में त्विषा के ससुराल पहुंची थी। जिसके बाद आज त्विषा के पति समर्थ सिंह की कस्टडी आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी गई है।

त्विषा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह की कस्टडी CBI को सौंपी गई, दर्ज की नई FIR
त्विषा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह की कस्टडी CBI को सौंपी गई, दर्ज की नई FIR

त्विषा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा, “त्विषा शर्मा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को संबंधित मजिस्ट्रेट की अदालत ने 29 तारीख तक वैध 7 दिन की रिमांड दी थी। हालांकि, इस बीच, चूंकि राज्य ने सीबीआई को हस्तक्षेप करने की सहमति दे दी थी इसलिए सीबीआई ने एक नई एफआईआर दर्ज की है। परिणामस्वरूप, अब आगे की जांच करेगी। आज संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष औपचारिक कार्यवाही हुई। अब से सीबीआई ही जांच करेगी और समर्थ की हिरासत आधिकारिक तौर पर सीबीआई को सौंप दी गई है।”

त्विषा मामले की जांच अब CBI के पास

वकील ने आगे बताया, “29 तारीख के बाद सीबीआई को जरूरी लगे तो वे संबंधित सीबीआई अदालत से आगे की रिमांड मांग सकते हैं। अब पूरी कार्यवाही सीबीआई अदालत के अधिकार क्षेत्र में होगी और सीबीआई ही जांच एजेंसी है।” उन्होंने आगे कहा, “उच्च न्यायालय की जमानत याचिकाओं के संबंध में, आज दो जमानत याचिकाओं की सुनवाई होनी है। पहली याचिका इस मामले के आरोपी गिरिबाला सिंह से संबंधित है जिन्हें अग्रिम जमानत दी गई थी। सिर्फ दो दिनों के भीतर निचली अदालत में सुनवाई हुई।”

वकील अंकुर पांडे ने कहा, “आज राज्य अभियोजन पक्ष और हमने अग्रिम जमानत आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाएं दायर की हैं। हमने यह कानूनी कार्यवाही इस आधार पर शुरू की है कि कई महत्वपूर्ण तथ्य थे जिन्हें निचली सत्र न्यायालय ने जानबूझकर नजरअंदाज किया।”

त्विषा शर्मा के ससुराल पहुंची थी सीबीआई टीम

सीबीआई की एक टीम पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को भोपाल स्थित उनके ससुराल पहुंची थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम कुछ महिला कर्मियों के साथ कटारा हिल्स इलाके में सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। इस दौरान कई मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे लेकिन उन्हें घर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

अधिकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम इसके बाद पुराने शहर के शाहजहानाबाद क्षेत्र में आर्मी कैंटोनमेंट कुरुक्षेत्र मैस पहुंची जहां त्विषा के परिजन ठहरे हुए हैं। सीबीआई ने सोमवार को त्विषा की मौत के मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। एजेंसी ने त्विषा के वकील पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद विशेष अपराध इकाई की एक टीम भोपाल भेजी है जो मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य जुटा रही है।

Khabar Monkey

त्विषा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था

त्विषा का शव 12 मई को भोपाल स्थित उसके ससुराल में कथित तौर पर फंदे से लटका मिला था। सीबीआई ने राज्य पुलिस की ओर से दर्ज एफ़आईआर को प्रक्रिया के तहत अपने मामले के रूप में पुनः दर्ज किया है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) (दहेज मृत्यु के लिए दंड), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता) और 3(5) के अलावा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

त्विषा मामले में क्या है नया अपडेट?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स में त्विषा शर्मा की मौत का मामला और ज्यादा पेचीदा हो चुका है। एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया है। वहीं, त्विषा के पति समर सिंह से भी करीब 3 घंटे तक पूछताछ हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए

Leave a Reply