SportsViral

राजस्थान रॉयल्स की टीम में चहल की हुई एंट्री, आखिरी लीग मैच से पहले बड़ा बदलाव; इस खिलाड़ी को मिला मौका

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। रवि सिंह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम में चहल की हुई एंट्री, आखिरी लीग मैच से पहले बड़ा बदलाव; इस खिलाड़ी को मिला मौका
राजस्थान रॉयल्स की टीम में चहल की हुई एंट्री, आखिरी लीग मैच से पहले बड़ा बदलाव; इस खिलाड़ी को मिला मौका

IPL 2026, Big Change in Rajasthan Royals squad: आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 24 मई को टूर्नामेंट के आखिरी दो लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। इस मुकाबले का असर सीधे प्लेऑफ की तस्वीर पर पड़ने वाला है।

इसी अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। टीम के तेज गेंदबाज रवि सिंह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह राजस्थान ने युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस के बीच RR ने बड़ा दांव खेला है।

IPL 2026: हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बाहर हुए रवि सिंह

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को स्क्वॉड में शामिल किया है। इमनजोत घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेल चुके हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित कर चुके हैं। उन्होंने 3 मैचों में 105 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी हासिल किए हैं। राजस्थान ने उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में जोड़ा है।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंच सकती है RR

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की हैं और वह पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मुकाबला उनके लिए बेहद अहम रहने वाला है। अगर राजस्थान इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, जबकि हार की स्थिति में उनका सफर खत्म भी हो सकता है।

IPL 2026: RCB और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा पहला क्वालीफायर

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं चौथी और आखिरी जगह के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला जारी है। RCB ने लीग स्टेज टॉप पर खत्म किया है, जिसके बाद यह तय हो गया है कि पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply