शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद में काल बनी रोडवेज बस, गर्भवती महिला-मासूम बेटे और साली की मौत; पति वेंटिलेटर पर​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्लीलखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बडा सड़क हुआ है, जिसने हंसतेखेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया है. कटघर पुलिस थाना इलाके में एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में दोपहिया […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल्लीलखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बडा सड़क हुआ है, जिसने हंसतेखेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया है. कटघर पुलिस थाना इलाके में एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में दोपहिया वाहन पर सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कटघर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी जिला चिकित्सालय पहुंचाया है, लेकिन डॉक्टरों के इलाज के बावजूद तीन लोगों को बचाया नहीं जा सका है.

जिले के हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन इलाके के निवासी जुनैद अपनी गर्भवती पत्नी सिमरन, तीन साल के मासूम बेटे दानियाल और अपनी साली मन्तशा के साथ मोटरसाइकिल द्वारा मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक गांगन नदी और रामगंगा पुल के समीप पहुंची थी, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे निकलने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हवा में उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे थे, जिससे उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थी. हादसे की सूचना पर मोके पर आई पुलिस ने घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया था. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका मृतकों में एक तीन वर्षीय मासूम बालक, उसकी गर्भवती माता और उसकी मौसी शामिल हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

दर्दनाक हादसे में परिवार के एकमात्र बचे मुखिया की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय निवासियों में परिवहन विभाग की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी दिखाई है. कटघर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि इस हादसे ने पीड़ित परिवार के गृह जिले संभल में भी शोक की लहर दौड़ा दी है.

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

जिले के हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन इलाके के निवासी जुनैद अपनी गर्भवती पत्नी सिमरन, तीन साल के मासूम बेटे दानियाल और अपनी साली मन्तशा के साथ मोटरसाइकिल द्वारा मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे. जैसे ही उनकी बाइक गांगन नदी और रामगंगा पुल के समीप पहुंची थी, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे निकलने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हवा में उछलकर काफी दूर सड़क पर जा गिरे थे, जिससे उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थी. हादसे की सूचना पर मोके पर आई पुलिस ने घायलों को इलाज के ज़िला अस्पताल भेज दिया था.

तीन की मौत से पसरा मातम

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने राहगीरों की मदद से लहूलुहान पीड़ितों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया है. वहां डॉक्टरों ने जुनैद की पत्नी सिमरन और मासूम बेटे दानियाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया था, जबकि उसकी साली मन्तशा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है. इस समय जुनैद गंभीर रूप से घायल हैं और चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी,पुलिस ने शबो को कब्जे में लेकर एक्शन लिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY