2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया था और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। लखनऊ में शामिल किए जाने के बाद ऐसा लगा था कि अर्जुन को इस टीम की तरफ से ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने को मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्हें इस सीजन में 13 मैचों तक बेंच पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी किस्मत चमकी और उन्हें आखिरकार प्लेइंग 11 में मौका मिल ही गया।

अर्जुन का इंतजार हुआ खत्म
का इस सीजन में पहले 13 मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था और ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। अब टीम को आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना था ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अर्जुन तेंदुलकर को भी आजमाने के बारे में सोचा और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
टॉस के समय लखनऊ के कप्तान ने बताया था कि इस मैच के लिए उनकी टीम में दो बदलाव किए गए और अर्जुन तेंदुलकर के साथ टीम में अर्शिन कुलकर्णी को शामिल किया गया। अर्शिन कुलकर्णी को टीम में ओपनर मिचेल मार्श की जगह मौका दिया गया जो स्वदेश लौट चुके हैं। पंत ने कहा कि हर कोई जानता है कि यह सीजन हमारे लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन साथ ही यह हमारे लिए सीखने का भी एक अहम दौर रहा है। हमने एक टीम के तौर पर भी और निजी तौर पर भी काफी कुछ सीखा है।
पंत ने आगे कहा कि हम अपने उन सभी फैंस से तहे दिल से माफी मांगते हैं, जो पूरे देश से खास तौर पर पूरे यूपी से बड़ी संख्या में हमारा हौसला बढ़ाने आए थे। इसके साथ ही हम एक टीम के तौर पर और भी मजबूती से वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ नतीजा चाहे जो भी हो हम अपना सौ फीदसी देंगे।
पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग 11
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर- शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज
Khabar Monkey
आईपीएल 2026 के 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों में कोहली और क्लासेन पहले नंबर पर हैं। क्लासेन ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इशान और अभिषेक को पीछे छोड़ दिया।





