Tomato Freshness Tips In Summer: गर्मियों में तेज तापमान का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं, बल्कि किचन में रखी सब्जियों पर भी पड़ता है। खासकर टमाटर, जो हर सब्जी की जान होती है। जो थोड़ी सी गर्मी में ही नरम होकर सड़ने लगते हैं। ऐसे में बार-बार टमाटर खराब होना न सिर्फ परेशानी बढ़ाता है, बल्कि पैसों की बर्बादी भी करता है। लेकिन कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप टमाटरों को लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल लायक रख सकते हैं।
Khabar Monkey

गर्मियों के टमाटरों को कैसे संरक्षित करें?
- डंठल वाला हिस्सा नीचे रखें: टमाटर को रखने का तरीका भी उसकी फ्रेशनेस पर असर डालता हैं। हमेशा टमाटर को उल्टा यानी डंठल वाली साइड नीचे करके रखना चाहिए। इससे हवा अंदर कम जाती है और टमाटर जल्दी सड़ते नहीं हैं।
- पेपर में लपेटकर रखें: अगर आप चाहते हैं कि टमाटर ज्यादा समय तक फ्रेश रहें, तो उन्हें अखबार या हल्के से पेपर में लपेटकर रखें। इससे एक्सट्रा नमी कंट्रोल में रहती है और टमाटर जल्दी गलते नहीं हैं।
- मिट्टी के बर्तन में करें स्टोर: पुराने समय में लोग सब्जियां फ्रेश रखने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे. मटका या अंदर से ठंडा रहता हैं। इसमें टमाटर रखकर ऊपर से ढक देने पर वो कई दिनों तक फ्रेश बने रह सकते हैं।
- कच्चे और पके टमाटर अलग रखें: कभी भी सभी टमाटरों को एक साथ नहीं रखना चाहिए। पके हुए टमाटर एक खास तरह की गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखे दूसरे टमाटर भी जल्दी पकने और खराब होने लगते हैं इसलिए कच्चे और पके टमाटरों को अलग-अलग रखें।
- धूप से दूर रखें: टमाटरों को ऐसी जगह पर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए जहां बहुत ज्यादा गर्मी हो या सीधा धूप आती हो. गर्मी और धूप टमाटर को तेजी से खराब कर देती है। इसलिए इन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें।
–
टमाटर क्यों इतना फायदेमंद?
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, टमाटर में लाइकोपेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय रोग और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। के साथ-साथ सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सल्फर जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। टमाटर ब्लड सर्कुलेशन को भी सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।





