शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
England vs Pakistan: Harry Brook और Joe Root की बैटिंग से बैकफुट पर मेहमान, मेजबानों को मिली 195 रनों की बढ़त​ | Hockey India Junior Women National:  मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की लड़कियां सेमीफाइनल में हारीं, दोनों तीसरे स्थान के लिए भिड़ेंगी​ | WTC फाइनल की रेस से बाहर हुईं ये 2 टीमें, शुभमन गिल की टीम इंडिया की भी बढ़ी मुसीबत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Satluj विवाद के बीच बॉक्स ऑफिस पर छाई दिलजीत दोसांझ की Main Vaapas Aaunga, सोमवार को कमाए इतने करोड़​

Diljit Dosanjh स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 महीना पूरा करने जा रही है। यहां पढ़ें फिल्म का 25वें दिन का कलेक्शन। दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपनी फिल्म सतलुज को लेकर चर्चा में है। दरअसल सतलुज तीन साल पहले सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलेने की वजह से थिएटर्स में रिलीज नहीं […]

Diljit Dosanjh स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1 महीना पूरा करने जा रही है। यहां पढ़ें फिल्म का 25वें दिन का कलेक्शन।

दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपनी फिल्म सतलुज को लेकर चर्चा में है। दरअसल सतलुज तीन साल पहले सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलेने की वजह से थिएटर्स में रिलीज नहीं हो सकी। 3 साल बाद फिल्म बिना किसी कट के ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन दो दिन बाद से ही इसे वहां से हटा दिया गया।

सतलुज विवाद के बीच मैं वापस आऊंगा का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

सतलुज का पहले नाम पंजाब 95 था और यह 3 जुलाई को Zee5 पर रिलीज की गई थी। हालांकि प्लेटफॉर्म ने बिना कोई कारण बताए 2 दिन बाद ही फिल्म हटा दी। इस बीच दिलजीत दोसांझ ने वीडियो शेयर कर फिल्म देख चुके दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को अपने दोस्तों को भी दिखाएं।

हालांकि सतलुज विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक ड्रामा मैं वापस आऊंगा जो 12 जून को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा ने 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 1.15 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी लेकिन एक हफ्ते बाद फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ते हुए जबरदस्त कमाई की। फिलहाल फिल्म ने 25 दिन पूरे कर लिए हैं और सोमवार को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।

रविवार को 2.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने मंडे को 0.65 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 58.15 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 88.16 करोड़ रुपये हो गया है।

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में

मैं वापस आऊंगा में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं। ये फिल्म भारत पाकिस्तान बंटवारे के बीच पनपती एक प्रेम कहानी पर बनी है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY