गर्मी के दिनों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप सिर्फ पानी पीने पर निर्भर नहीं रह सकते हैं. हमारे घरों में दादी-नानी, मम्मियों ने बहुत ही बेहतरीन तरीके निकाले हैं जो हमारे शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं और पोषण भी मिलता है. पुराने समय से भी इंडियन हाउस में कई तरह के शरबत बनाए जाते रहे हैं और हर घर की अपनी ट्रेडिशनल रेसिपी होती है, लेकिन आज हम बात करेंगे ऐसे शरबत की जो केरलम के कोच्चि की सड़कों से लोगों के बीच पॉपुलर हुआ. ये एक चटपटा टैंगी शरबत है जो वाइब्रेंट टेस्ट देता है. सीधे तौर पर कहा जाए तो ये एक मॉकटेल है.

हम जिस शरबत की बात कर रहे हैं वो स्वाद में तो लाजवाब है ही. इसके अलावा ये आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त बनाएगा. लू से बचाव करेगा और उमस भरी गर्मी में राहत दिलाने का काम करेगा. तो चलिए जान लेते हैं ये शरबत कौन सा है और इसे कैसे बनाते हैं.
कुलुक्की शरबत की दिलचस्प कहानी
हम केरलम के जिस शरबत की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘कुलुक्की’. ये यहां की बेहद पॉपुलर स्ट्रीट ड्रिंक है जिसे ‘शेकन लेमोनेड’ (Shaken Lemonade) के नाम से भी जानते हैं. दरअसल मलयालम में ‘कुलुक्की’ हिलाया हुआ यानी शेक करना होता है. ये शरबत मूल रूप से उत्तरी केरल के कोझिकोड शहर से आया है, लेकिन इसकी रेसिपी पॉपुलर हुई केरलम की राजधानी कोच्चि की सड़कों से.
कोच्चि के ‘कूल बार्स’ यानी जूस की दुकानों और सड़क किनारे के वेंडर्स ने इसे बनाना शुरू किया. इस तरह से ये लोगों के बीच पॉपुलर होती चली गई. इसके अलावा कोच्चि हाईकोर्ट जंक्शन पर स्थित ‘शाजिक्का’ या शाजीज कुल्फी शरबत शॉप ‘कुलुक्की शरबत’ के लिए बेहद पॉपुलर है. तो चलिए अब देख लेते हैं रेसिपी.
(Image:homecookingshow/insta)
क्या चाहिए इनग्रेडिएंट्स?
इस ड्रिंक या शरबत को बनाने के लिए आपको चाहिए नारियल पानी 1 गिलास, 1 बड़ा नींबू, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स, 1.5 चम्मच चीनी पाउडर, 5-6 पुदीना की पत्तियां फ्रेश, जरुरत के मुताबिक आइस क्यूब्स, और 1 चुटकी काला नमक. अब देख लीजिए रेसिपी.
कुलुक्की शरबत की रेसिपी
- आपको सबसे पहले शेकर या फिर एयर टाइट जार में में नारियल पानी डालना है.
- कोकोनट वाटर में ही पाउडर शुगर, पुदीना की पत्तियां (टुकड़ों में तोड़ लें), नींबू का रस और बर्फ डालनी है.
- सारी चीजों को अच्छी तरह से कम से कम 15 सेकंड तक शेक करना है ताकि इसमें एक बढ़िया फिज्ज क्रिएट हो जाए.
- अब सर्विंग गिलास लें. इसमें आइस क्यूब, सब्जा सीड्स, हरी मिर्च (बीच से कट लगाई हुई), नींबू के स्लाइस एड करें.
- सारी चीजें गिलास में डालने के बाद इसमें शेक किया हुआ नारियल पानी डालें. काला नमक एड करें और बस चम्मच से हल्का सा मिला दें.
स्वाद के साथ सेहत
इस तरह से आपका चटपटा, टैंगी और स्वीट फ्लेवर वाला वाइब्रेंट कुलुक्की शरबत बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें यूज होने वाले इनग्रेडिएंट्स जैसे नारियल पानी, सब्जा सीड्स, लेमन, काला नमक, हरी मिर्च आपके डाइजेशन को इंप्रूव करने से लेकर लू से बचाने में हेल्पफुल हैं और तुरंत ही एनर्जी देंगे.
Khabar Monkey





