SportsViral

अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज

2026 का 67वां मैच हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला गया और ये इस सीजन में दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच भी था। इस मैच में आरसीबी को 55 रन से हार मिली, लेकिन इसके बावजूद ये टीम 18 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी रही जबकि हैदराबाद की टीम भी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। ये दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन 14 लीग मैचों के बाद आरसीबी और हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बैटर कौन-कौन रहे इसके बारे में जानते हैं।

अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज
अभिषेक-इशान से आगे क्लासेन, कोहली नंबर 1; 14 लीग मैचों के बाद RCB और हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाज

अभिषेक-इशान से आगे रहे क्लासेन

हैदराबाद टीम की बात करें तो 14 लीग मैचों के बाद 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन रहे। क्लासेन ने लीग मैचों में अपना जलवा बिखेरा और उन्होंने 14 मैचों में 606 रन 6 अर्धशतक की मदद से बनाए। उनका बेस्ट स्कोर इन मैचों में 69 रहा। इशान किशन इस मामले में दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 569 रन बनाए और इस दौरान 6 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा। अभिषेक शर्मा ने 14 मैचों में 563 रन एक शतक और 4 अर्धशतक के साथ बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 135 रन रहा।

लीग मैचों के बाद हैदराबाद के टॉप-3 बैटर

हेनरिक क्लासेन- 606 रन
इशान किशन- 569 रन
अभिषेक शर्मा- 563 रन

विराट कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन

आरसीबी के भी सभी लीग मैच खत्म हो चुके हैं और लीग स्टेज में इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली ने 14 मैचों में 557 रन बनाए और इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े। कोहली का बेस्ट स्कोर लीग स्टेज में नाबाद 105 रन रहा। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में देवदत्त पडीक्कल रहे जिन्होंने 14 मैचों में 433 रन बनाए और बेस्ट स्कोर 61 रन रहा साथ ही उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए। तीसरे नंबर पर इस सूची में रजत पाटीदार हैं जिन्होंने 13 मैचों में 393 रन बनाए और बेस्ट स्कोर 63 रन रहा और इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले।

लीग स्टेज के बाद आरसीबी के टॉप-3 बैटर्स

विराट कोहली- 557 रन
देवदत्त पडीक्कल- 433 रन
रजत पाटीदार- 393 रन

Khabar Monkey

युवराज सिंह के नाम है के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों में नहीं लगा पाए थे एक भी शतक

युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए। युवराज सिंह को इस लीग मे उनके एक बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए आज भी याद किया जाता है जो उन्होंने बतौर गेंदबाज बनाए थे। 

Leave a Reply