Viral

मथुरा में बारात में बाबा साहेब की फोटो फाड़ने पर बवाल, 2 पक्षों में जमकर पथराव; दूल्हे के पिता समेत कई घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नरहौली में शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब बारात चढ़ाने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि बरात में लगी बाबा भीमराव आंबेडकर की फोटो तोड़े जाने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहन और बग्घी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.

मथुरा में बारात में बाबा साहेब की फोटो फाड़ने पर बवाल, 2 पक्षों में जमकर पथराव; दूल्हे के पिता समेत कई घायल
मथुरा में बारात में बाबा साहेब की फोटो फाड़ने पर बवाल, 2 पक्षों में जमकर पथराव; दूल्हे के पिता समेत कई घायल

जानकारी के मुताबिक, गांव नरहौली निवासी भगवान दास की बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी बरसाना क्षेत्र के गांव भरनाकलां निवासी नेमचंद्र के बेटों अशोक और कुलदीप के साथ तय हुई थी. बुधवार रात करीब 10 बजे नरहौली चौराहे से बारात चढ़ाई जा रही थी. दो डीजे की धुन पर ट्रैक्टर पर युवतियां डांस कर रही थीं और शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

Khabar Monkey

बाबा साहेब की फोटो फाड़ने पर बवाल

आरोप है कि बरात में लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो कुछ लोगों ने फाड़ दी. इसी बात को लेकर बरातियों और दूसरे समाज के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा. लाठी-डंडे भी चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई. महिलाएं और बच्चे घरों में छिपकर जान बचाने को मजबूर हो गए.
बवाल में दूल्हे के पिता समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

दुकान में हुई तोड़फोड़

कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और बारात में आई बग्घी भी तोड़ दी गई. आरोप यह भी है कि विवाद के बाद एक पक्ष ने दुकान में तोड़फोड़ और घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर हालात नियंत्रित किए. वहीं, दोनों दुल्हनों ने सड़क पर उतरकर कार्रवाई की मांग की.

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शादी समारोह में घुसकर हमला किया गया. एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरात में आपसी विवाद हुआ था, जिसमें पथराव की घटना हुई. एक दुकान का सामान भी टूटा है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply