Viral

कुछ ही घंटों में US-ईरान करेंगे वो ऐलान, जिस पर नजरें गड़ाए बैठी है दुनिया

तेहरान: ईरान में इस वक्त शांति-वार्ता की आखिरी कोशिश चल रही है. कई महीनों से पश्चिम एशिया को तबाह कर देने वाली अमेरिका और ईरान की जंग अब हमेशा के लिए खत्म हो सकती है. अल अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही घंटों में वो ऐलान होने वाला है, जिस पर दुनिया नजरें गड़ाए बैठी है. बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच का फाइनल ड्राफ्ट समझौता बिल्कुल तैयार है और अगले कुछ ही घंटों में इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. अल अरबिया के सूत्रों ने इस बेहद सीक्रेट डील की उन 10 बड़ी शर्तों का खुलासा कर दिया है, जिसके बाद दोनों देशों को हथियार डालने और हाथ मिलाने का फैसला कर लिया है.

Khabar Monkey

कुछ ही घंटों में US-ईरान करेंगे वो ऐलान, जिस पर नजरें गड़ाए बैठी है दुनिया
कुछ ही घंटों में US-ईरान करेंगे वो ऐलान, जिस पर नजरें गड़ाए बैठी है दुनिया

ईरान-US के बीच शांति-वार्ता का फाइनल ड्राफ्ट तैयार
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बढ़ रहा था लेकिन शांति वार्ता पर बात नहीं बन पा रही थी. इसके बाद ट्रंप ने चीन दौरे से लौटते ही पाकिस्तान को ईरान भगाया. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अमेरिका की शर्तों का चिट्ठा लेकर तेहरान लैंड हुए. इस बार की कोशिश को लेकर शुरुआत से ही अमेरिका काफी पॉजिटिव नजर आया. US के विदेश मंत्री ने कल रात को ही ऐलान कर दिया था कि ईरान की तरफ से कुछ अच्छे संकेत मिले हैं.

वहीं, आज खबरें आ रही हैं कि दोनों देशों के बीच आखिरकार समझौता हो चुका है. शांति वार्ता के बाद ईरान-अमेरिका की उन शर्तों का एक फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे लेकर दोनों ही सहमत हो गए हैं. अल अरबिया को मिले खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, इस महा-समझौते में जो शर्तें तय हुई हैं, वे गेम-चेंजर हैं.

किन 10 शर्तों पर बनी ईरान-अमेरिका की सहमति

  1. हर मोर्चे पर तुरंत सीजफायर: जमीन, समुद्र और आसमान, हर जगह दोनों देशों की सेनाएं तुरंत अपनी कार्रवाई रोकेंगी और बिना किसी शर्त के मुकम्मल युद्धविराम लागू होगा.
  2. इंफ्रास्ट्रक्चर पर नो अटैक: दोनों देश एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों, आम नागरिकों या आर्थिक ठिकानों जैसे तेल रिफाइनरियों को निशाना नहीं बनाएंगे.
  3. मीडिया वॉर का द एंड: युद्ध के मैदान के साथ-साथ टीवी और सोशल मीडिया पर चल रहा प्रोपेगैंडा और बयानों का खूनी खेल भी तुरंत रोका जाएगा.
  4. संप्रभुता का सम्मान: अमेरिका और ईरान एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करेंगे और अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करेंगे.
  5. समुद्र में खुली आजादी: अरब की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और ओमान की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह आजाद होगी, कोई किसी का रास्ता नहीं रोकेगा.
  6. विवाद सुलझाने का साझा मैकेनिज्म: अगर भविष्य में कोई अनबन होती है, तो उसे सुलझाने के लिए एक जॉइंट मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जाएगा.
  7. सात दिनों के भीतर अगली बातचीत: समझौता लागू होने के ठीक सात दिनों के भीतर दोनों देश बचे हुए बड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू कर देंगे.
  8. प्रतिबंधों से मिलेगी मुक्ति: ईरान जैसे-जैसे इन शर्तों को मानेगा, अमेरिका उस पर लगे कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को धीरे-धीरे पूरी तरह हटा लेगा.
  9. यूएन चार्टर का पालन: यह पूरा समझौता अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संयुक्त राष्ट्र (UN) के नियमों के तहत काम करेगा.
  10. तुरंत एक्शन: जैसे ही दोनों तरफ से इस डील का ऑफिशियल ऐलान होगा, यह समझौता उसी सेकंड से पूरी दुनिया में लागू मान लिया जाएगा.

Leave a Reply