2026 के 66वें मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने सीएसके को 89 रन से हराया था। रनों के लिहाज से ये आईपीएल में किसी भी टम के खिलाफ गुजरात की सबसे बड़ी जीत भी थी। इस बड़ी जीत के बाद शुभमन गिल ने डेविड वॉर्नर के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

शुभमन गिल ने की वॉर्नर की बराबरी
गिल की कप्तानी में गुजरात ने सीएसके को 89 रन से हराया और आईपीएल में गिल ने अपनी कप्तानी में तीसरी बार किसी टीम को 75 रन के ज्यादा के अंतर से हराने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। गिल ने सिर्फ 40 मैचों में ऐसा तीसरी बार किया और उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली जिन्होंने 83 मैचों में तीन बार किसी टीम को 75 से ज्यादा रन के अंतर से हराया था। इस लिस्ट में धोनी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 234 मैचों में 11 बार किसी टीम को 75 रन से ज्यादा के अंतर से हराया था जबकि विराट कोहली ने 5 बार ऐसा किया था तो वहीं रोहित शर्मा ने 4 बार ये कमाल किया था।
में 75 से ज्यादा रन के अंतर से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-4 कप्तान (मैच)
◎ 11 जीत: एमएस धोनी (234 मैच)
◎ 5 जीत: विराट कोहली (142 मैच)
◎ 4 जीत: रोहित शर्मा (158 मैच)
◉ 3 जीत: शुभमन गिल (40 मैच)
◎ 3 जीत: डेविड वार्नर (83 मैच)
Khabar Monkey
गिल ने की रोहित, श्रेयस व स्टीव स्मिथ की बराबरी
गिल का बतौर कप्तान आईपीएल में सीएसके के खिलाफ 40वां मैच था और इतने मैचों में उन्होंने अब तक कुल 23 मुकाबले जीते हैं। गिल ने इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और स्टीव स्मिथ की भी बराबरी कर ली। आईपीएल में पहले 40 मैचों के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में गिल अब इन तीन खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पंड्या और शेन वॉर्न पहले स्थान पर जबकि सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर दूसरे स्थान पर एक साथ मौजूद हैं।
में 40 मैचों के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान
◎ 25 मैच: हार्दिक पंड्या
◎ 25 मैच: शेन वॉर्न
◎ 24 मैच: सचिन तेंदुलकर
◎ 24 मैच: गौतम गंभीर
◉23 मैच: शुभमन गिल
◎23 मैच: रोहित शर्मा
◎23 मैच: श्रेयस अय्यर
◎23 मैच: स्टीव स्मिथ
युवराज सिंह के नाम है IPL के एक सीजन में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड, 132 मैचों में नहीं लगा पाए थे एक भी शतक
युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए। युवराज सिंह को इस लीग मे उनके एक बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए आज भी याद किया जाता है जो उन्होंने बतौर गेंदबाज बनाए थे।





