BusinessViral

रिलायंस की ऐतिहासिक छलांग: एक साल कमाया $120 बिलियन से ज्यादा का रेवेन्यू, देश की बनी पहली कंपनी

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2025-26 के फाइनेंशियल ईयर में 120 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. तेल से लेकर रिटेल तक की इस दिग्गज कंपनी ने 2026 में $124 बिलियन का रेवेन्यू कमाया है, कंपनी ने X पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की सबसे बड़ी कंपनी ने किस तरह की जानकारी दी है.

रिलायंस की ऐतिहासिक छलांग: एक साल कमाया $120 बिलियन से ज्यादा का रेवेन्यू, देश की बनी पहली कंपनी
रिलायंस की ऐतिहासिक छलांग: एक साल कमाया $120 बिलियन से ज्यादा का रेवेन्यू, देश की बनी पहली कंपनी

एक साल में रिकॉर्ड तोड़ ​रेवेन्यू

मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली RIL ने कहा कि 1966 में एक टेक्सटाइल के सपने से लेकर 2026 में $124 बिलियन के ग्लोबल ग्रुप तक. रिलायंस इंडस्ट्रीज 2025-26 के फाइनेंशियल ईयर में 120 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू का अहम पड़ाव पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. इस उपलब्धि की घोषणा RIL के 10 बिलियन डॉलर का सालाना नेट प्रॉफिट कमाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनने के लगभग एक महीने बाद की गई.

नेट प्रॉफिट में तोड़े रिकॉर्ड

कंपनी ने 95,610 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट (नॉन-कंट्रोलिंग इंटरेस्ट को हिसाब में लेने से पहले) दर्ज किया, जो साल के आखिर में डॉलर के मुकाबले 94.4 की एक्सचेंज रेट पर 10.1 बिलियन डॉलर के नेट प्रॉफिट के बराबर है. रिलायंस का नेट प्रॉफिट IT की बड़ी कंपनियों TCS, Infosys और HCL Tech के कुल नेट प्रॉफिट से भी ज्यादा है.

कंपनी के शेयरों में तेजी

वैसे शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो कंपनी का शेयर बीएसई पर 4.90 रुपए की तेजी के साथ 1354.60 रुपए पर बंद हुआ. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 1,349.70 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 1,367.50 रुपए के साथ दिन के हाई पर गया था. आंकड़ों को देखें तो कुछ दिनों से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply