EntertainmentViral

त्विषा शर्मा-दीपिका नागर केस के बीच ऋद्धि डोगरा ने युवाओं को दी सलाह, बोलीं- शादी कोई फेयरीटेल नहीं

इस वक्त देशभर में त्विषा शर्मा और दीपिका नागर केस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच एक्ट्रेस रिद्धी डोगर ने रिश्तों, शादी और फेमिनिज्म को लेकर एक लंबा संदेश साझा किया है। उन्होंने युवाओं से शादी को लेकर बनी पारंपरिक सोच और परीकथा जैसी उम्मीदों को छोड़ने की अपील की।

त्विषा शर्मा-दीपिका नागर केस के बीच ऋद्धि डोगरा ने युवाओं को दी सलाह, बोलीं- शादी कोई फेयरीटेल नहीं
त्विषा शर्मा-दीपिका नागर केस के बीच ऋद्धि डोगरा ने युवाओं को दी सलाह, बोलीं- शादी कोई फेयरीटेल नहीं

रिद्धि ने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा, “दुनिया बदल रही है। पिछले कुछ सालों में शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ कई दिल तोड़ने वाली घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई भी हमें इस बदलते सामाजिक और मानसिक माहौल को समझाना नहीं सिखा रहा। इसलिए अब हमें खुद एक-दूसरे को जागरूक करना होगा।”

उन्होंने “युवा लड़के और लड़कियों” से कहा कि वे 2026 में शादी को जरूरत से ज्यादा रोमांटिक बनाना बंद करें। रिद्धि ने लिखा, “आपके माता-पिता का दौर और उनकी दुनिया अब खत्म हो चुकी है। शादी अब पहले जैसी नहीं रही। लड़कों को समझना होगा कि लड़कियां अब हर बात आंख बंद करके नहीं मानेंगी, क्योंकि कानून और समाज ने उन्हें सशक्त बनाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज लड़कियां नौकरी कर सकती हैं, अपना घर चला सकती हैं, कमाई कर सकती हैं और समाज में सम्मान से रह सकती हैं। इसलिए उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। शादी साथी के लिए हो सकती है, लेकिन जिंदगी चलाने के लिए नहीं। अगर वे प्यार के लिए शादी भी करें, तब भी उनकी पहचान बार-बार चुनौती दी जाएगी। क्योंकि दुनिया बदल चुकी है।”

रिद्धि ने लड़कियों को यह सलाह भी दी कि वे अपने बॉयफ्रेंड से शादी के बाद “प्रिंस चार्मिंग” बनने की उम्मीद न रखें। उन्होंने लिखा, “लड़के भी इंसान हैं और इस नई दुनिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए यह बदलाव और भी नया है, क्योंकि उन्होंने हमेशा पुरुषों को एक खास तरीके से ही देखा है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर समाज के नियम बदल गए हैं और उम्मीदें बदल चुकी हैं, तो किसी परीकथा जैसी जिंदगी की उम्मीद मत रखिए। खुद को शिक्षित कीजिए। अपने लिए जीना सीखिए और अपने अधिकारों के लिए खुद खड़े होइए। किसी और से उम्मीद मत कीजिए कि वह आपके लिए आवाज उठाएगा।”

Khabar Monkey

रिद्धि ने कहा, “उस इंसान से शादी कीजिए जिसे आप एक अच्छे इंसान के तौर पर प्यार करते हों और अपने माता-पिता को अपनी शादीशुदा जिंदगी से दूर रखिए। अगर हर बात में दूसरे लोग शामिल होंगे, तो वह रिश्ता नहीं भीड़ बन जाएगा। शादी सिर्फ दो लोगों के बीच सम्मान का रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

फेमिनिज्म पर बात करते हुए रिद्धि ने लिखा, “सच्चा फेमिनिज्म सिर्फ बराबरी है, बस इतना ही। न ज्यादा, न कम। जब मैं लड़कियों के लिए बोलती हूं, तो लड़कों के लिए भी बोलती हूं। जब मैं मानसिक स्वास्थ्य की बात करती हूं, तो वह दोनों जेंडर के लिए होती है। फेमिनिज्म कभी पुरुषों को नीचा दिखाने के लिए नहीं था। हां, इसकी शुरुआत गुस्से और आवाज के साथ हुई थी, क्योंकि हर क्रांति ऐसे ही शुरू होती है।”

उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन आज हालात बदल चुके हैं। महिलाओं के पास अवसर हैं। वक्त बदल चुका है। जिन अधिकारों के लिए महिलाओं ने लड़ाई लड़ी थी, वे अब काफी हद तक समाज में लागू हो चुके हैं। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हम शिव और शक्ति की भूमि से आते हैं। दोनों साथ हैं, तभी संतुलन है।”

क्या है मामला?

त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। परिवार ने पति समरथ सिंह और उनकी मां पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, दीपिका नागर ने कथित दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल की छत से कूदकर जान दे दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply