EntertainmentViral

Kangana Ranaut के Mangalsutra Look पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने Viral Photo पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्हें मुंबई में गले में मंगलसूत्र पहने स्पॉट किया गया था। इस लुक को देखने के बाद इंटरनेट पर यह अफवाहें उड़ने लगीं कि एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अब इन सभी चर्चाओं और अफवाहों पर खुद कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का पूरा सच बताया है।

शादी की खबरों पर कंगना का जवाब

Kangana Ranaut के Mangalsutra Look पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने Viral Photo पर तोड़ी चुप्पी
Kangana Ranaut के Mangalsutra Look पर मचा बवाल, एक्ट्रेस ने Viral Photo पर तोड़ी चुप्पी
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने बताया कि यह लुक उनकी आने वाली किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है।
कंगना ने लिखा, “मैं हर दिन शहर या आस-पास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेरे कैरेक्टर मेकअप के साथ अचानक से मेरी एक तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं। लेकिन एक शादीशुदा महिला वाले लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? एक्टर्स तो हर तरह के रोल निभाते हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी।”
 

इसे भी पढ़ें:

भीषण गर्मी में शूटिंग पर क्या बोलीं कंगना?

शादी की अफवाहों के अलावा कंगना ने एक और पोस्ट शेयर करके इस समय पड़ रही भारी गर्मी और लू के बीच काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में शूटिंग करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है।
कंगना ने लिखा कि न्यूज एंकर अपने एसी स्टूडियो में बैठकर तापमान और लू की शिकायत करते हैं, लेकिन एक्टर्स और क्रू को भारी लाइट्स के बीच बंद जगहों पर बाहर शूटिंग करनी पड़ती है। हालांकि, उन्होंने सकारात्मक अंदाज में यह भी कहा कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा, जिंदगी तब तक ही बेहतरीन है जब तक वह आपको चुनौतियां देती है।

Khabar Monkey

Leave a Reply