HealthViral

घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस सीरम, चेहरा दिखेगा फ्रेश और सॉफ्ट, बस ध्यान रखें ये बातें

Homemade Face Serum: गर्मियों में रोजाना धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण से चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है। कई बार चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश बनाए रखने के लिए घर पर फेस सीरम तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ सकती है।

घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस सीरम, चेहरा दिखेगा फ्रेश और सॉफ्ट, बस ध्यान रखें ये बातें
घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं फेस सीरम, चेहरा दिखेगा फ्रेश और सॉफ्ट, बस ध्यान रखें ये बातें

इसके लिए आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से सीरम बना सकते हैं। एलोवेरा जेल, गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल जैसी चीजें स्किन को पोषण देने का काम करती हैं। इन चीजों की मदद से घर पर फेस सीरम बनाकर स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट रखा जा सकता है। लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे किसी भी तरह की एलर्जी और नुकसान से बचा जा सके।

बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
गुलाब जल – 1 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल – 1
ग्लिसरीन – 5-6 बूंदें

Khabar Monkey

लगाने का सही तरीका

सीरम बनाने के लिए एक बाउल इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें। इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। अब सीरम की 3 से 4 बूंदे हथेली पर लें और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर पानी से चेहरा साफ कर लें।

सीरम लगाने के फायदे

सीरम का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है। यह काले घेरे और दाग धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है जिससे स्किन सॉफ्ट रहती है। इसके अलावा महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स से छुटकारा मिलता है।

रखें इन बातों का ध्यान

घर पर फेस सीरम बना रहे हैं तो इस्तेमाल करने वाली सारी सामग्री को चेक कर लें कि वे ताजी हैं या नहीं। इसके अलावा सीरम को किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें जिससे यह जल्दी खराब न हो। अगर आपको किसी भी तरह की स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें और लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply