HealthViral

करेला नहीं पसंद करने वाले भी मांग-मांगकर खाएंगे ये पंजाबी स्टाइल भरवां करेला

करेले की सब्जी में अगर आपको नया स्वाद चाहिए तो एक बार आपको पंजाबी स्टाइल भरवां करेला ट्राई करना चाहिए। यहां एक नहीं दो रेसिपी शेयर की गई हैं। मसालों से भरपूर यह रेसिपी ऐसी है कि जो भी इसका स्वाद चखेगा बार-बार यह सब्जी मांग कर खाएगा। रोटी के साथ यह लाजवाब लगेगा। इतना ही नहीं खाने की थाली का स्वाद दोगुना कर देगा। लंच और डिनर के लिए यह परफेक्ट है। साथ ही अगर आप सफर में जा रहे हैं तो भी इसे पैक करके लेकर जा सकते हैं। यह ठंडा होने के बाद भी रोटी या पराठे के साथ स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानें इसकी रेसिपी।

करेला नहीं पसंद करने वाले भी मांग-मांगकर खाएंगे ये पंजाबी स्टाइल भरवां करेला
करेला नहीं पसंद करने वाले भी मांग-मांगकर खाएंगे ये पंजाबी स्टाइल भरवां करेला

पंजाबी स्टाइल भरवां करेला बनाने की विधि

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

300 ग्राम करेला
2 मीडियम साइज की प्याज
100 ग्राम कच्ची आम
2 बड़ा चमचा सरसों का तेल
1/2 चम्मच जीरा
5,6 चुटकी हींग
2 चम्मच नमक या स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच सौंफ पाउडर

Khabar Monkey

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको करेले को हल्का छिलना है। फिर बीच में से कट लगाएं। इसके बाद एक से डेढ़ चम्मच नमक लगाकर सारे करेले करीब 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। ऐसा करने से करेले का कड़वापन निकाल जाएगा। फिर प्याज को छीलकर, धोकर बारीक काट लें। साथ ही कच्चे आम को छील कर धोकर बारीक कद्दूकस कर लें। फिर करेले को अच्छी तरह पानी से धोकर निचोड़ कर रख दें। फिर कद्दूकस किए गए आम और प्याज में सारे मसाले डाल दें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें।

फिर करेले के अंदर थोड़ा-थोड़ा भर लें। अब आपको करना यह है कि भरे हुए करेले को कुकर में रखें। फिर एक चौथाई गिलास पानी डालें। इसे दो सिटी लगाकर पकाएं। फिर एक कड़ाही में मीडियम फ्लेम पर सरसों का तेल गर्म करें। इसके बाद हींग,जीरा डालकर चटकाएं। फिर आपको करेले को डालकर लौ फ्लेम पर 5 से 6 मिनट भूनना है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि करेले को हमें तब तक लौ फ्लेम पर भूनना है जब तक उसका पानी न सुख जाए। लेकिन यह जलने भी नहीं चाहिए। इन्हें तब तक भूनें जब तक करेले से तेल अलग ना होने लगे। लीजिए आपके भरवां करेले बनकर तैयार हैं।

पंजाबी स्टाइल इंस्टेंट भरवा करेला

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

4 नग (मध्यम आकार) करेला
2 चम्मच (करेले के लिए) नमक
200 मिली (तलने के लिए) तेल
2 नग (मध्यम, बारीक कटा या पिसा हुआ) प्याज
6 कलियां (पिसी हुई) लहसुन
2 नग (पिसी हुई) हरी मिर्च
1 नग (बारीक कटा) टमाटर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच अमचूर पाउडर
1 चम्मच पिसी हुई सौंफ
स्वादानुसार (मसाले के लिए) नमक
2-3 चम्मच (भूनने के लिए) पानी

इस तरह बनाएं

इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले करेले को हल्का-हल्का छीलकर नमक लगाएं। इन्हें करीब 3 घंटे के लिए रख दें। फिर करेले को 4-5 बार पानी से अच्छी तरह मलकर धो लें। अब आपको करेले को बीच से काटकर बीज निकाल लेने हैं। करेले को तेल में मध्यम आंच पर गोल्डन होने तक डीप फ्राई करना है। इसके बाद प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर को पीसकर मसाला बनाएं। फिर कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर गर्म करें। फिर मसाले में धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, अमचूर, सौंफ, नमक डालें। इसके बाद मसाले को अच्छी तरह भूनें लें। फिर मसाले को ठंडा होने दें। इस मसाले को करेले में भरें। भरे हुए करेले को तवे पर रखें। थोड़ा पानी छिड़कें, ढककर 3-4 मिनट पकाएं।

Leave a Reply