HealthViral

एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाएंगे, ऐसी है ये Pav Bhaji Recipe

Pav Bhaji Recipe: क्या आप भी पाव-भाजी के स्वाद के दीवाने हैं? फिर तो आपने कई जगह इसका स्वाद चखा होगा। ढाबा, चौपाटी, छोटे ठेलों से लेकर रेस्टोरेंट में पाव भाजी कहां का स्वाद आपको ज्यादा अच्छा लगा, जरा सोचिए। फिर यहां बताई रेसिपी को ट्राई कीजिए। घर में शुद्धता के साथ बनी गर्मा-गर्म पावी भाजी खाते ही लोगों के मुंह से निकलेगा वाह-वाह क्या स्वाद है। मुंबई स्ट्रीट स्टाइल Pav Bhaji अब घर पर बना सकते हैं। बाजार जैसी बटर वाली पाव भाजी की आसान रेसिपी यहां शेयर की गई है। अगर आप एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाएंगे।

एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाएंगे, ऐसी है ये Pav Bhaji Recipe
एक बार ट्राई करेंगे तो बार-बार बनाएंगे, ऐसी है ये Pav Bhaji Recipe

भाजी के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

3 उबले आलू
1 कप फूलगोभी
1 गाजर
1/2 कप मटर
2 बड़े प्याज (बारीक कटे)
2 टमाटर (बारीक कटे)
1 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
2 बड़े चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच तेल
1 से 2 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया
जरूरत अनुसार पानी
1 छोटा चम्मच नींबू रस

पाव सेंकने के लिए कर लें ये सामान तैयार

8 पाव
2 बड़े चम्मच मक्खन
थोड़ा पाव भाजी मसाला
हरा धनिया

पाव भाजी बनाने की रेसिपी

सबसे पहले सब्जियां उबालें

भाजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको आलू, फूलगोभी, गाजर और मटर को कुकर में डालकर उबाल लेना है। ठंडा होने के बाद इन्हें हल्का मैश कर दें।

अब करें मसाला तैयार

सबसे पहले एक बड़े तवे या कड़ाही में तेल और मक्खन गर्म करें। फिर अब प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं।

टमाटर और मसाले डालें

अब आपको टमाटर और शिमला मिर्च डालना है। इसे नरम होने तक पकाएं। फिर नमक, लाल मिर्च और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

अब करें भाजी तैयार

भाजी तैयार करने के लिए उबली और मैश की हुई सब्जियां डालें। फिर मैशर या कलछी से अच्छी तरह दबाते हुए मिलाएं। फिर जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालें और 8–10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

आखिर में करें ये काम

ऊपर से मक्खन, नींबू रस और हरा धनिया डालें। एक बात का ध्यान रखें कि भाजी जितनी अच्छी तरह मैश होगी, स्वाद उतना बढ़िया आएगा।

Khabar Monkey

बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए पाव ऐसे सेंकें

सबसे पहले तवे पर मक्खन गर्म करें। फिर थोड़ा पाव भाजी मसाला और हरा धनिया डालें। इसके बाद पाव को बीच से काटकर दोनों तरफ हल्का कुरकुरा होने तक सेंक लें।

सर्व करने का तरीका

गरमा-गरम पाव भाजी को मक्खन, प्याज, नींबू और हरे धनिये के साथ सर्व करें। थोड़ा चुकंदर डालने से रंग अच्छा आता है। मक्खन थोड़ा ज्यादा डालने से बाजार जैसा स्वाद आता है।

Leave a Reply