Viral

पंखे पर जमा धूल को मिनटों में करें साफ, बिना सीढ़ी के बन जाएगा काम, नए जैसे चमकने लगेंगे फैन

गर्मी में बिना पंखे के एक पल बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर घरों में दिन रात पंखे चलते रहते हैं। जिससे पंखे पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है। पंखे को साफ करना अपने आप में बड़ा टास्क है। इसके लिए सीढ़ी की जरूरत पड़ती है और फिर ऊपर चढ़कर पंखे के ब्लेड साफ करने होते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बता रहे हैं जिससे गंदा पंखा, पंखे पर लगी सारी धूल साफ हो जाएगी। खास बात ये है कि इसे करने के लिए आपको सीढ़ी की भी जरूरत नहीं होगी। आप बिना मेहनत के आसानी से पंखे साफ कर सकते हैं।

Khabar Monkey

पंखे पर जमा धूल को मिनटों में करें साफ, बिना सीढ़ी के बन जाएगा काम, नए जैसे चमकने लगेंगे फैन
पंखे पर जमा धूल को मिनटों में करें साफ, बिना सीढ़ी के बन जाएगा काम, नए जैसे चमकने लगेंगे फैन

पंखा साफ करने का आसान उपाय

पहला तरीका- धूल भरा गंदा पंखा साफ करने का सबसे असरदार और आसान उपाय है घर में इस्तेमाल होने वाला मैजिक मोप। सबसे पहले पंखा बंद कर दें और झाडू की मदद से पंखे पर जमा धूल को साफ कर लें। अब एक सॉफ्ट डस्टर की मदद से पंखे को और साफ कर लें।

पंखा साफ करने के लिए साबुन, सिरका और बेकिंग सोडा का एक घोल तैयार करें। इसमें पोछा वाली मोप को डिबाकर निचोड़ दें। अब इससे आसानी से पंखे के एक एक ब्लेड को साफ कर लें। अगर पूरी तरह साफ न हो पाए तो एक बार फिर से मोप को पानी से धो लें और फिर से फैन को क्लीन कर लें।

इस तरह आप बिना सीढ़ी के नीचे से ही गंदे धूल खा रहे पंखे को आसान से साफ कर सकते हैं। धूलभरे पंखे को साफ करने का ये एक असरदार उपाय है। आप चाहें तो इसकी जगह कोई दूसरा उपाय भी अपना सकते हैं। जिससे कम मेहनत में पंखा साफ हो सके।

दूसरा तरीका- आप कोई पुराना तकिया का कवर लें। अब कवर को पंखे के ब्लेड पर पहना दें। अब इसे अच्छी तरह से ऊपर और नीचे की ओर से रगड़ दें। पंखे पर जमा सारी धूल इससे कवर के अंदर आ जाएगी। आपकी चादर भी गंदी नहीं होगी और पंखा भी साफ हो जाएगा। अब किसी क्लीनर की मदद से पंखुड़ियों को साफ कर दें। इस तरह गंदा पंखा एकदम साफ हो जाएगा। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply