Jasprit Bumrah Next ODI Match Update: भारतीय क्रिकेट टीम में की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पिछले कई सालों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी घातक गेंदबजी से टीम इंडिया के बड़े-बड़े मुकाबलों में जीत दिलाई है, लेकिन बुमराह ने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में पिछले दो सालों से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने साल 2023 के नवंबर महीने में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था।

इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर अब तक बुमराह ODI छोड़ भारत के लिए टेस्ट और टी20 मुकाबलों में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से टीम इंडिया को दो टी20 विश्व कप के खिताब 2026, 2026 जिताए हैं। इसी बीच वो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में भी लगातार खेल रहे हैं, लेकिन फैंस को जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही हैं, वो ये है कि आखिर इस स्टार गेंदबाज की वनडे क्रिकेट में वापसी कब होगी? इन सब के बाद अब बीसीसीआई का बुमराह की वनडे वापसी पर बड़ा मास्टर प्लान सामने आया है।
2027 का विश्व कप में प्रमुख लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी बीसीसीआई व टीम मैनेजमेंट का पूरा फोकस साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर है। सेलेक्टर्स बुमराह को इस मेगा इवेंट के लिए फ्रेश रखने के लिए उनके वर्कलोड मैनेजमेंट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। वहीं, इससे पहले एक खास सीरीज में बुमराह की वनडे वापसी होने के आसार जताए जा रहे हैं।
इस सीरीज में हो सकती है बुमराह की वापसी
रिपोर्ट्स पर गौर करें तो जसप्रीत बुमराह की वनडे फॉर्मेट में वापसी आगामी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से हो सकती है। इससे पहले उन्हें करीब छह सप्ताह का आराम दिया जाएगा। ऐसे में वो मानसिक व शाररिक रूप में तैयार हो पाएंगे। वहीं, के स्पोर्ट स्टॉफ की तरफ से ये भी साफ कर दिया गया है कि यदि बुमराह को आराम देने की जरूरत होगी तो वो यकीनन उन्हें आराम देंगे।
Khabar Monkey
जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को संभालने के लिए वही रणनीति अपना रहा है, जो 2026 टी20 विश्व कप से पहले अपनाई गई थी। उन्हें सीमित वनडे मुकाबलों में खिलाया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज में वे भारत के प्रमुख गेंदबाज के रूप में उपलब्ध रहेंगे।





