Nautapa Drink : भारत के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. कुछ जगहों पर तो तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. 9 दिन तक चलने वाले गर्मी के इस कहर को ही नौतपा कहते हैं. जिसमें तेज धूप, गर्म हवाएं और चिलचिलाती गर्मी अपना कहर बरसाती है. इस दौरान शरीर का तापमान भी काफी ज्यादा बढ़ने लगता है, शरीर में पानी की कमी होने लगती है और लू लगने जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए घरेलू ड्रिंक्स सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं.

खासतौर पर आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों का जिक्र मिलता है, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करती हैं. इन्हीं में से एक है खस से बनी ड्रिंक, जिसे गर्मियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खस की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर की गर्मी को शांत करने में मदद कर सकती है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं खस से कैसे ड्रिंक बनानी है और इसके क्या-क्या फायदे हैं.
पोषक तत्वों से भरपूर होती है खस
खस एक तरह की जड़ी-बूटी होती है, जिसे अंग्रेजी में वेटिवर कहा जाता है. ड्रिंक बनाने के लिए इसकी जड़ों का यूज किया जाता है, जो शरीक को ठंडक देने में फायदेमंद होती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता भी बताती हैं कि, नौतपा के दौरान या तेज गर्मी में खस से बनी ड्रिंक शरीर को ठंडक देने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है. इसके न्यूट्रिशन की बात करें तो, खस में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. इसके अलावा इसमें आयरन, मैंगनीज, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कुछ जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकते हैं.
खस से कैसे बनाएं गर्मी की ड्रिंक
खस आपको किसी भी पनवाड़ी की दुकान पर मिल जाएगी. ये एक तरह की जड़ की तरह होती है. ड्रिंक बनाने के लिए एककांच की बोतल में खस की जड़ों को भिगो दें. 3-4 घंटे के बाद इस पानी को ड्रिंक बनाने के लिए इस्तेमाल करें. एक गिलास लें उसमें जड़ का पानी डालें और नींबू, नमक चीनी डालकर इसकी ड्रिंक तैयार करें. इसे आपको दिन में 1 बार पीना है.
खस ड्रिंक पीने के क्या हैं फायदे
खस ड्रिंक सिर्फ शरीर को ठंडा रखने के लिए ही नहीं. बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे देती है. जैसे ये डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद करती है. गर्मी में अगर आपकी स्किन पर खुजली, रैशेज या फिर दाने निकलते हैं तो भी खस फायदेमंद साबित हो सकती. इसकी ड्रिंक पीने से शरीर अंदर से क्लीन होता है और एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करता है. इसके अलावा इसकी प्राकृतिक खुशबू तनाव कम करने और मूड फ्रेश रखने में भी फायदेमंद मानी जाती है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से गर्मी के दिनों में शरीर तरोताजा और एक्टिव महसूस कर सकता है.
Khabar Monkey





