EntertainmentViral

‘तुम घिनौने हो, यह पत्रकारिता नहीं’ : आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पापाराजी अकाउंट को लगाई फटकार

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पापाराजी अकाउंट को जमकर फटकार लगाई है। सारा तेंदुलकर ने उस अकाउंट पर बॉडी-शेमिंग और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया, जिसमें उनके साथ उनकी भाभी का भी जिक्र किया गया था।

‘तुम घिनौने हो, यह पत्रकारिता नहीं’ : आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पापाराजी अकाउंट को लगाई फटकार
‘तुम घिनौने हो, यह पत्रकारिता नहीं’ : आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पापाराजी अकाउंट को लगाई फटकार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी, जिसमें सारा और उनकी भाभी (अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया) को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट को देखने के बाद सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की।

सारा तेंदुकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उस वीडियो का एक हिस्सा साझा करते हुए लिखा, ‘‘तुम घिनौने हो। यह पत्रकारिता नहीं है। हमें अकेला छोड़ दो।’’ इतना ही नहीं सारा तेंदुलकर ने संबंधित अकाउंट को टैग करते हुए आगे लिखा, ‘‘तुम अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हो, लेकिन इससे तुम कम घिनौने साबित नहीं हो पाओगे।’’

Khabar Monkey

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद उस पापापराजी अकाउंट ने पोस्ट हटा दी। हालांकि, सारा तेंदुलकर की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को लगातार ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन निजी सीमाओं और सम्मान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोकप्रिय भी। वह अक्सर फैशन, लाइफस्टाइल और सार्वजनिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने निजी मर्यादा को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Leave a Reply