HealthViral

How to Make Litchi Drink: आ गया लीची का मौसम! इसे सीधे नहीं ऐसे भी खाएं, गजब के हैं तरीके

मीठे और रसीले फल लीची का स्वाद बेहद शानदार होता है. बच्चे क्या बड़े लोग भी इस टेस्ट फल के दीवाने होते हैं. वैसे ये गर्मियों के दौरान कुछ ही दिनों के लिए मार्केट में आती है. इसलिए इसे खाने वाले गर्मियों का खासतौर पर इंतजार करते हैं. वैसे लीची को खाने का सबसे कॉमन तरीका इसे छीलकर सीधे खा जाना है. पर क्या आप जानते हैं कि आप इससे मोजितो से सब्जा ड्रिंक समेत कई अलग-अलग तैयार करके खाई या पी जा सकती हैं. सोशल मीडिया के इस दौर में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोग लीची से कई टेस्टी चीजें बनाते हुए नजर आते हैं.

How to Make Litchi Drink: आ गया लीची का मौसम! इसे सीधे नहीं ऐसे भी खाएं, गजब के हैं तरीके
How to Make Litchi Drink: आ गया लीची का मौसम! इसे सीधे नहीं ऐसे भी खाएं, गजब के हैं तरीके

लीची को सीधे छीलकर खाना एक पुराना तरीका हो गया है. क्या आप इस गर्मी में लीची के स्वाद को अलग अंदाज में एंजॉय करना चाहते हैं. जानें आप कैसे लीची से अलग-अलग चीजें बनाकर खा या पी सकते हैं.

लीची के तत्व । Nutrients of Litchi

गर्मियों में खूब खाए जाने वाले फल लीची में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है. इसमें कई दूसरे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. पानी अधिक होने के चलते ये हमें गर्मी से बचाने में भी कारगर है. बच्चे को इम्यूनिटी बढ़ाने में ये हेल्पफुल है क्योंकि इसमें विटामिन सी जैसा जरूरी तत्व मौजूद होता है. लीची में कार्ब्स और नेचुरल शुगर होती है. इस तरह ये बॉडी को ग्लूकोज देता है और बॉडी में देर तक एनर्जी बनी रहती है.

लीची से कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं

लीची और सब्जा ड्रिंक

आप चाहे तो पेट को गर्मी में नेचुरली ठंडा रखने के लिए लीची और देसी बीज सब्जा की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं. इन दोनों में फाइबर, हाइड्रेशन और कई न्यूट्रिएंट्स जैसे बेनिफिट्स हैं. सब्जा को डालने के कारण ये स्पेशल ड्रिंक भीषण गर्मी में भी हमारा पेट ठंडा रख सकती है. एक बर्तन में 7 से 8 लीची को छील कर रख लें. लीची के बीज निकाल लें. लीची के टुकड़े, थोड़ा पुदीना, नींबू का रस और भीगे हुए गोंद कतीरा को इसमें डालें और ब्लेंड कर दें. ब्लैंड करते समय इसमें पानी जरूर डालें. अब गिलास में एक चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स डालें और इसमें तैयार लीची की ड्रिंक को मिलाएं. आपकी लीची की रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार है.

खट्टी-मिट्टी लीची कैंडी

लीची के स्वाद को दोगुना करने के लिए आप इसकी टेस्टी और नेचुरल कैंडी बना सकते हैं. इसके लिए लीची को छीलें और बीज अलग कर दें. अब एक बर्तन में इन टुकड़ों को डालें और इस पर हल्का नमक, थोड़ी शुगर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं. आपकी टेस्टी लीची की खट्टी-मीठी कैंडी तैयार है. गर्मियों के इस फल को इस तरह अलग तरीके से खाने की बात ही अलग है.

Khabar Monkey

लीची वाला सोडा ड्रिंक

गर्मियों में लीची की रिफ्रेशिंग ड्रिंक बनाने के लिए आप सोडा की हेल्प भी ले सकते हैं. मार्केट में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक लें और इससे टेस्टी लीची ड्रिंक तैयार करें. लीची के टुकड़ों को ब्लैंड कर लें और इसमें कोल्ड ड्रिंक को मिलाकर पिएं. ड्रिंक तैयार करने के लिए एक कांच का गिलास लें और इसे किनारे पर नमक-लाल मिर्च के पाउडर को लगा दें. अब तैयार लीची-सोडा ड्रिंक को इसमें डालें और एंजॉय करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply