SportsViral

एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?

Mohammad Amir Can Play in IPL 2027: कभी विराट कोहली की तारीफ तो कभी अभिषेक शर्मा की बुराई के आएदिन चर्चा में रहने वाले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण खेल या फिर किसी के लिए बयान नहीं, बल्कि उनकी नई नागरिकता है। पाकिस्तान का दिग्गज खिलाड़ी अब आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का पासपोर्ट धारक बन चुका है। इसी आधार पर अब कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि वो IPL 2026 में दिख सकते हैं।

एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?

IPL में ऐसे हो सकती है मोहम्मद आमिर की एंट्री

पिछले कई वर्षों से आपसी तनाव के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर रोक लगी हुई है। वहीं, मोहम्मद आमिर की बात करें तो अब उनकी स्थिति ब्रिटेन की नागरिकता मिलने के बाद बदल गई है। अब आमिर पाकिस्तान नहीं, बल्कि इंग्लिश पासपोर्ट के साथ ब्रिटिश (विदेशी) खिलाड़ी की श्रेणी में आएंगे। ऐसे में आईपीएल की कई टीमें आने वाले सीजन में उन पर नजर रख सकती हैं।

Khabar Monkey

पाकिस्तान मीडिया की मानें तो यदि आमिर को आईपीएल से खेलने का ऑफर आता है, तो वो अगले साल के सीजन में किसी टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोट्स में कहा जा रहा है कि ब्रिटेन की सरकार ने आमिर के द्वारा कई साल पहले दायर किए गए नागरिकता वाले आवेदन को स्वीकार करते हुए उनके लिए UK का पासपोर्ट जारी कर दिया है। इसमें उनकी पत्नी नरगिस खान ने अहम भूमिका निभाई।

दरअसल, नरगिस पहले से ही ब्रिटिश नागरिक हैं और इस प्रक्रिया में उन्होंने महत्वपूर्ण किरदार अदा किया। अब ब्रिटेन के नागरिक होने के नाते आमिर अलग-अलग फ्रेंचाईजी लीग्स में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलने के पात्र हो चुके हैं, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी व लोकप्रिय लीग आईपीएल भी है।

36 वर्षीय पिछले साल दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय टीम से दूर रहने के बावजूद वह दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में लगातार खेल रहे हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से असर छोड़ते आ रहे हैं। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। करियर की शुरुआत में उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक युवा तेज गेंदबाजों में गिना जाता था। उनकी घातक स्विंग और नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें खास पहचान दिलाई।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply