दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट और एक वीडियो शेयर करते हुए त्विषा शर्मा और दीपिका नागर केस पर अपना रिएक्शन दिया है। भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी ने न सिर्फ समाज पर सवाल उठाया, बल्कि कई चीजों के लिए माता-पिता को भी दोषी ठहराया। बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए महिलाओं को शादी से पहले इंडिपेंडेंट बनने और करियर बनाने पर ध्यान देने को कहा था।

भड़कीं खुशबू पाटनी
खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की और लिखा, “दहेज की आग में जलती हर बेटी की खबर एक सवाल छोड़ जाती है। क्या शादी सच में इतनी जरूरी थी। समाज बचपन से सिखाता है कि एक उम्र के बाद शादी कर लो… अकेली लड़की अच्छी नहीं लगती… लोग क्या कहेंगे। पर किसी ने ये नहीं सिखाया कि अकेले रहना भी एक कला है। अपने साथ खुश रहना भी जीवन है।”
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:
इसके आगे खुशबू ने एक पोस्ट में लिखा, “आज जितने जिम्मेदार और गलत सास-ससुर होते हैं, उतने ही चुप रहने वाले मां-बाप भी होते हैं। क्योंकि बेटियां मरने से पहले अक्सर बता देती हैं कि वो खुश नहीं हैं। उन्हें समझाया जाता है एडजस्ट करो, शादी में इतना चलता है और कई बार ये चुप्पी बेटी की जान ले लेती है।”
खुशबू ने महिलाओं को दहेज से जुड़ी शादियों के लिए मना करने को कहा। इस मुद्दे पर अपनी अंतिम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अकेले रहने का साहस रखो और अगर शादी का सारा दारोमदार दहेज पर है, तो उसे मना करो। कानूनी लड़ाई में अपना अधिकार वापस लो। मरना नहीं है, मारना है। बेटी विदा नहीं हुई, धीरे-धीरे कुर्बान हुई थी। दहेज कम था शायद, इसलिए हर रोज अपमान हुई थी।”
कौन है खुशबू पाटनी?
बता दें कि अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन होने के साथ-साथ खुशबू भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी भी हैं। वह कथित तौर पर मेजर के पद से रिटायर हुई हैं। खुशबू अक्सर सोशल मीडिया पर देश-विदेश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर देते हुए नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें:





