लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और जानलेवा हीटवेव (लू) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने सूबे के हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में भीषण हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’ (Red Alert) जारी कर दिया है। इसमें बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज जैसे जिले शामिल हैं, जहां सुबह से ही सूरज के तेवर बेहद तल्ख बने हुए हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का प्रकोप जारी है,यदि आपको घर से बाहर निकलना पड़ रहा है, तो डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, हल्के सूती कपड़े पहनें,धूप में छाता का इस्तेमाल करें और दिन के पीक समय (सुबह 11 से शाम 4 बजे) में घर से निकलने से… pic.twitter.com/zhs8jE96Je
Khabar Monkey
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2026
बांदा में आज भी पारा 45 डिग्री के पार
गौरतलब है कि कल बांदा पूरे एशिया का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया था, और आज भी वहां स्थिति बेहद गंभीर है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रेड अलर्ट वाले अन्य जिलों की बात करें तो फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं।
लखनऊ
भीषण गर्मी और हीटवेव से यूपी में हाल बेहाल
UP के 11 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी
फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा में भी अलर्ट
जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी हीटवेव
कल बांदा पूरे एशिया का सबसे गर्म शहर… pic.twitter.com/043tmYkmKh
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2026
पूरे प्रदेश में लू का प्रकोप, रातें भी हुईं गर्म
इन 11 जिलों के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में आज दिनभर लू का सितम जारी रहेगा। कई जिलों में तो सुबह से ही धूप इतनी तेज है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने 13 जिलों में ‘वॉर्म नाइट’ (गर्म रात) का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को अब दिन की तपिश के साथ-साथ रात में भी उमस और गर्म हवाओं के टॉर्चर से राहत नहीं मिलने वाली है।
भीषण गर्मी और हीटवेव से यूपी में हाल बेहाल




