Viral

गर्मियों में प्लास्टिक की टंकी में पानी खौलने लगता है? इन ट्रिक्स को फॉलो करें, ठंडा ही रहेगा

तेज गर्मी में प्लास्टिक की टंकी का पानी जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे नहाने और पीने दोनों में परेशानी होने लगती है। खासकर, छत पर रखी टंकियां दिनभर धूप में तपती रहती हैं। ऐसे में कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर आप टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा और फ्रेश रख सकते हैं। सही कवर, इंसुलेशन और आसपास की देखभाल से पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है और टंकी भी जल्दी खराब नहीं होती। अगर, आप भी गर्मियों में टंकी के गर्म पानी से परेशान हैं, तो इन आसान उपायों को जरूर अपनाएं।

गर्मियों में प्लास्टिक की टंकी में पानी खौलने लगता है? इन ट्रिक्स को फॉलो करें, ठंडा ही रहेगा
गर्मियों में प्लास्टिक की टंकी में पानी खौलने लगता है? इन ट्रिक्स को फॉलो करें, ठंडा ही रहेगा

प्लास्टिक की टंकी को ठंडा रखने के लिए ये टिप्स आजमाए

  • जूट से टंकी को ढक दें: गर्मियों के मौसम में प्लास्टिक की टंकी गर्म न हो इसलिए उसे जूट से चारों तरफ से ढक दें।जूट से ढकने के बाद, उसके ऊपर पानी छिड़के। जूट पानी को लंबे समय तक सोख कर रखती है, जिससे वाष्पीकरण के कारण टंकी के आसपास का तापमान कम रहता है और पानी ठंडा रहता है।

  • छांव में रखें: प्लास्टिक की टंकी को ठंडा रखने के लिए, उसे छांव में रखना एक बेहतरीन उपाय है। दरअसल, डायरेक्ट धूप के संपर्क में आने से प्लास्टिक गर्म होकर पानी को बहुत ज़्यादा गर्म कर देता है। इसलिए कोशिश करें कि पानी की टंकी को ऐसी जगह पर रखें जहां पर धूप न आती हो।

  • टंकी को स्टैंड पर रखें: टंकी का पानी गर्म न हो इसलिए उसे सीधे ज़मीन पर रखने की बजाय किसी स्टैंड पर रखें। ज़मीन प्र रखने की वजह से पानी जल्दी गर्म हो जाता है। साथ ही टंकी के ऊपर टीन, एस्बेस्टस या तिरपाल का एक छोटा शेड बनवा दें, ताकि सीधी धूप उस पर न पड़े।

    Khabar Monkey

  • पाइप लाइन को कवर करें: पानी की टंकी से आने वाले काले पाइपों पर फोम की स्लीव्स चढ़ाएं, क्योंकि धूप में पाइप का पानी भी बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply