EntertainmentViral

24 साल पहले दिग्गज एक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, अब बेटी ने कहा- अगर आप फिट नहीं है तो आप यहां…

‘चक दें इंडिया’, ‘गोल माल’, ‘अग्निपथ’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी फिल्मों में नजर आए दिग्गज अभिनेता अंजन श्रीवास्तव 80 के दशक के उम्दा कलाकार थे। उन्होंने टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर काम किया। साल 2002 में एक्टर का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उनके परिवार के हालात काफी बदल गए थे।

24 साल पहले दिग्गज एक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, अब बेटी ने कहा- अगर आप फिट नहीं है तो आप यहां…
24 साल पहले दिग्गज एक्टर का हुआ था एक्सीडेंट, अब बेटी ने कहा- अगर आप फिट नहीं है तो आप यहां…

एक्टर की बेटी ने अब इंडस्ट्री के बारे में कुछ बातें साझा की है। रंजना श्रीवास्तव जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कुछ खुलासे किए है और साथ ही इंडस्ट्री पर इल्जाम भी लगाए है।

अंजन श्रीवास्तव का एक्सीडेंट

ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए रंजना ने बताया कि ‘साल 2002 में जब उनके पापा स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। इसके बावजूद वह परफॉर्म करते रहे। वह मूव भी नहीं कर पा रहे थे। उसके बाद हमे आर्थिक रूप से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उस समय मेरे पापा अकेले कमाने वाले थे।’

इंडस्ट्री का बताई सच्चाई

इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए रंजना ने कहा, ‘अगर आप फिजिकली फिट नहीं है तो आप यहां काम नहीं कर पाएंगे। आपका काम बंद भी हो सकता है। हमने वो समय भी देखा है जब समझ नहीं आता था कि चीजें कैसे ठीक होंगी। हम अपने फाइनेंशियल स्थिति को कैसे संभालेंगे।’

Khabar Monkey

रंजना श्रीवास्तव को उनके पापा ने क्या सीख दी

‘पापा ने मुझसे कहा था कि सिर्फ एक काम पर निर्भर मत रहना। कभी अपना बैंक बैलेंस खाली नहीं होने देना। हमेशा अपने अंदर एक और हुनर रखना जिसपर तुम्हे यह यकीन हो की हां तुम ये कर सकती हो।’

‘मैं अपने पापा की सीख की बहुत आभारी हूं क्योंकि उनकी इसी सीख की वजह से ऐसा कभी नहीं हुआ कि मेरे पास काम ना हो। चाहे एक्टिंग हो, थिएटर हो या फिर डिजाइनिंग। मैं हर काम के लिए एक्टिव रहती हूं।’

रंजना श्रीवास्तव का बॉलीवुड डेब्यू

रंजना फिल्म ‘चांद तारा’ से जल्द ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहीं है। एक्ट्रेस ने अपने ऑडिशन को याद करते हुए भी काफी बातें साझा की। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पद्म श्री अवॉर्ड विनर डायरेक्टर मोहम्मद अली बेग ने किया है और इसका ट्रेलर कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया।

Leave a Reply