EntertainmentViral

परिणीति चोपड़ा-राघव राघव चड्ढा की शादी में परिवार की तरह थे अरविंद केजरीवाल, दूल्हे को कंधे पर लाए थे मंडप

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की उदयपुर में हुई शादी पिछले सबसे हाई-प्रोफाइल और बेहद निजी सेलिब्रिटी शादियों में गिनी जाती है। अब इस शादी की रस्में करवाने वाले वैदिक पुजारी और सिंगर अंकित बत्रा इससे जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।

परिणीति चोपड़ा-राघव राघव चड्ढा की शादी में परिवार की तरह थे अरविंद केजरीवाल, दूल्हे को कंधे पर लाए थे मंडप
परिणीति चोपड़ा-राघव राघव चड्ढा की शादी में परिवार की तरह थे अरविंद केजरीवाल, दूल्हे को कंधे पर लाए थे मंडप

उन्होंने बताया कि शादी में मेहमानों को तस्वीरें डिलीट करने तक के लिए कहा गया था और बारात में बड़े राजनीतिक नेता दूल्हे के साथ जमकर डांस कर रहे थे।

अंकित ने ये बातें अपने यूट्यूब चैनल वॉइस ऑफ वाउज के प्रीमियर एपिसोड में काफी कुछ बताया। उन्होंने कहा कि शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था और सुरक्षा के इंतजाम काफी सख्त था।

प्रियंका चोपड़ा की मां से भी डिलीट करवाई गई फोटो

उदयपुर के द लीला पैलेस में हुई शादी को याद करते हुए अंकित ने कहा, “शादी वाले दिन लीला पैलेस में सुरक्षा बेहद कड़ी थी। हर मीडिया हाउस के पैपराजी हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे।”

अंकित ने यह भी बताया कि वह उसी फ्लाइट में उदयपुर पहुंचे थे जिसमें परिणीति और राघव यात्रा कर रहे थे। बाद में बारात झील के उस पार स्थित होटल से नावों के जरिए वेन्यू तक पहुंची।

उन्होंने कहा,“मैं उसी फ्लाइट में था जिसमें राघव जी और परिणीति जी उदयपुर पहुंचे थे। वे सबसे पहले बाहर निकले और फिर हम सब आए। बारात ताज होटल से नावों के जरिए आई थी।”

शादी का माहौल भले ही शाही था, लेकिन अंदर से पूरा वेन्यू किसी किले की तरह सुरक्षित था। इसके बारे में बताते हुए अंकित ने बताया, “वह बेहद भव्य था, लेकिन अंदर पूरा फोर्ट्रेस जैसा माहौल था। न फोटो, न वीडियो। यहां तक कि Priyanka Chopra की मां से भी फोन में ली गई तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा गया था। वे लोग शादी की पवित्रता को लेकर बहुत गंभीर थे। हमने फेरे सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट में पूरे किए। वह सिर्फ मंत्रोच्चार नहीं, बल्कि एक संवाद जैसा अनुभव था।”

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने राघव को उठाया था कंधों पर

अंकित ने शादी में मौजूद का जिक्र करते हुए बताया कि दोनों ने बारात में परिवार की तरह हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “मैंने बाहर देखा तो भगवंत मान जी और अरविंद केजरीवाल जी पूरी तरह परिवार वालों की तरह शामिल थे। वे दूल्हे के सबसे करीबी दोस्तों की तरह डांस कर रहे थे और राघव जी को कंधों पर उठाए हुए थे।”

Khabar Monkey

अंकित ने परिणीति की ब्राइडल एंट्री के दौरान राघव के लिए उनके एक खास सरप्राइज प्लान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया,
“परिणीति जी ने एक गाना खुद रिकॉर्ड किया था, जिस पर उन्होंने एंट्री ली। यह राघव जी के लिए भी सरप्राइज था।”

“जयमाला बेहद खूबसूरत मंत्रों के बीच हुई और उसके बाद फेरे हुए। माहौल इतना भावुक था कि वहां किसी की आंखें सूखी नहीं थीं।अंकित के मुताबिक, “भगवंत मान जी, अरविंद केजरीवाल जी और आदित्य ठाकुर जी मेरे पास आए और कहा कि पहली बार उन्हें फेरों का असली अर्थ समझ आया। उस शादी में कई बड़े सेलिब्रिटी मौजूद थे।”

परिणीति चोपड़ा और ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक भव्य लेकिन निजी समारोह में शादी की थी। बाद में 19 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपने बेटे नीर का स्वागत किया।

Leave a Reply