Viral

रायबरेली में बोले राहुल गांधी कहा, आर्थिक तूफान की चोट गरीब और मध्यम वर्ग को लगेगी

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा और सीधा हमला बोला है। देश की आर्थिक स्थिति पर बेहद गंभीर चेतावनी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक भयंकर ‘आर्थिक तूफान’ हमारे सर पर मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो भी आर्थिक ढांचा खड़ा किया है, वह सिर्फ और सिर्फ उद्योगपति अडाणी और अंबानी के फायदे के लिए था।

Khabar Monkey

रायबरेली में बोले राहुल गांधी कहा, आर्थिक तूफान की चोट गरीब और मध्यम वर्ग को लगेगी
रायबरेली में बोले राहुल गांधी कहा, आर्थिक तूफान की चोट गरीब और मध्यम वर्ग को लगेगी

“चोट आपको लगेगी, उनके पास निकलने के रास्ते हैं”

राहुल गांधी ने आगाह करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा तैयार किया गया यह पूरा आर्थिक ढांचा अब भरभराकर ढहने वाला है। उन्होंने बड़े कॉर्पोरेट्स पर निशाना साधते हुए कहा, “इस तूफान और ढांचे के ढहने से उन्हें (अडानी-अंबानी को) कोई चोट नहीं लगेगी, क्योंकि उनके पास इस संकट से बाहर निकलने के रास्ते पहले से तैयार हैं। इसकी असली चोट देश की आम जनता को लगेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आर्थिक संकट का सीधा शिकार देश के युवा, गरीब, मध्यमवर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी होंगे, जो कभी इस पूंजीवादी ढांचे का हिस्सा थे ही नहीं।

जनता से किया सीधा सवाल

कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद लोगों और देश की जनता से अपने आसपास देखने की अपील करते हुए एक बड़ा सवाल उछाला। उन्होंने पूछा, “आप खुद अपने आसपास देखिए और सोचिए कि क्या आप मोदी जी के उस आर्थिक ढांचे का हिस्सा हैं—या फिर आने वाले इस भयंकर तूफान के शिकार?” राहुल गांधी के इस बेहद हमलावर बयान के बाद देश में एक बार फिर कॉर्पोरेट गवर्नेंस, पूंजीवाद और आम आदमी के आर्थिक अधिकारों को लेकर सियासी पारा गरमाना तय है।

Leave a Reply