SportsViral

IND vs AFG: इशान किशन की वनडे टीम में वापसी, 950 दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था अंतिम मैच

इशान किशन की पहले टी20 टीम में वर्ल्ड कप से पहले वापसी हुई। अब जब तैयारी शुरू होनी है वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तो उनका अब एकदिवसीय स्क्वाड में भी चयन हो गया है। इशान ने अपना आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप में ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। अब ठीक 950 दिन बाद ही उनका फिर से हो गया है।

IND vs AFG: इशान किशन की वनडे टीम में वापसी, 950 दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था अंतिम मैच
IND vs AFG: इशान किशन की वनडे टीम में वापसी, 950 दिन पहले अफगानिस्तान के खिलाफ ही खेला था अंतिम मैच

इशान किशन को टीम में बतौर सेकंड विकेटकीपर और बतौर बैकअप ओपनर शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की फिटनेस के आधार पर उनका सेलेक्शन हुआ है। अगर रोहित फिट नहीं होते हैं तो उनका प्लेइंग 11 में खेलने पर संशय है। ऐसे में शुभमन गिल और की जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है। इशान के नाम वनडे में दोहरा शतक भी दर्ज है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Khabar Monkey

इशान किशन का वनडे रिकॉर्ड

इशान किशन को भारत के 2023 वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में भी बतौर बैकअप ओपनर शामिल किया गया था। उन्होंने डेंगू से पीड़ित की जगह पहले दो मैच भी खेले थे। आखिरी बार वह वनडे टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ ही नजर आए थे। इशान ने भारत के लिए अभी तक 27 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

इशान के नाम 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में 42.40 की औसत और 102.19 के स्ट्राइक रेट से 933 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे में सात अर्धशतक और एकमात्र शतक लगाया है जो उनकी इस फॉर्मेट में एकमात्र डबल सेंचुरी भी था। किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उसके बाद से वह सिर्फ दो वनडे मैच ही खेले थे और अब तकरीबन तीन साल बाद वह फिर से वनडे टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

IND vs AFG: टीम इंडिया में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री, वनडे टीम से पांच बाहर; रोहित-हार्दिक के खेलने पर संशय

भारतीय टीम का अफगानिस्तान सीरीज के लिए टेस्ट और वनडे स्क्वाड घोषित हुआ। वनडे और टेस्ट में चार नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई। जबकि कई पुराने खिलाड़ी बाहर हैं। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या टीम में हैं लेकिन खेलने पर संशय बना हुआ है।

Leave a Reply