Besan ka Meeda Recipe: गर्मियों के समय अक्सर घर पर भिंड़ी, बैंगन, तोरई, लौकी, कद्दू और दाल जैसी सब्जियां बनाई जाती हैं। हर बार वही स्वाद खाकर बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार बुंदेलखंड की स्पेशल डिश बेसन का मीड़ा बना सकते हैं। इसे आप रोटी के साथ मजे से खा सकते हैं, जो स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगती है।

बेसन का मीड़ा बनाने के लिए आपको ज्यादा समय और सामग्री की जरूरत नहीं है। छाछ और बेसन से बनने वाली यह डिश बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। गर्मियों के समय इस सब्जी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
सामग्री
बेसन – 1 कप
हरी मिर्च – दो बारीक कटी हुई
जीरा – 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हींग- चुटकी भर
छाछ- 500 मिली
पानी- जरूरत अनुसार
हरा धनिया – गार्निस के लिए
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक प्लेट में लें और उसमें हल्का-हल्का पानी मिलाते हुए हाथों से रगड़ें। इस तरह बेसन की छोटी-छोटी गोलियां बनने लगेंगी। बेसन को पानी की मदद से बांध लें लेकिन ध्यान रखें कि पानी ज्यादा और एक बार में न डालें। इससे बेसन आपस में पूरी तरह चिपक जाएगा और आंटा बन जाएगा।
Khabar Monkey
अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें। गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें और तैयार किया बेसन डालें। बेसन को हल्का भूरा होने तक भुनना है। इसे धीरे-धीरे चलाते रहें जिससे ये जले न। आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल सकते हैं। जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें छाछ और पानी का मिश्रण डालें और चम्मच की मदद से चलाते रहें। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकी भर हींग को थोड़े से पानी में मिलाकर सब्जी में डालें। जब सब्जी में उबाल आने लगे तो इसे चलाना बंद कर दे। इसे कुछ देर तक उबलने दें और फिर गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और रोटी के साथ-साथ गर्मागर्म सर्व करें। इस सब्जी को आप ठंडी होने के बाद भी खा सकते हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।





