हिमाचल प्रदेश में घूमने का जिक्र हो तो दिमाग में सीधे शिमला और मनाली का ख्याल आता है. गर्मी की छुट्टी ही नहीं इन जगहों पर साल भर टूरिस्ट का तांता लगा रहता है. वैसे अब लोग इनके आसपास के गांव या टूरिस्ट लोकेशन को भी एक्सप्लोर करने लगे हैं. जानें मनाली के पास की किन जगहों पर घूमना बेस्ट है.

मनाली के पास बसे गांव– हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट मनाली में घूमने की बात ही अलग है. वैसे इसके आसपास बसे गांव सिर्फ घूमने की जगह नहीं है बल्कि ये हिमाचल की असली जिंदगी को करीब से जानने का मौका देते हैं. ठंडी हवा, लकड़ी के घरों से उठता धुआं और यहां की सादगी मन को मोह लेती है.
Khabar Monkey
नग्गर गांव– मनाली से करीब 20 किलोमीटर दूर इस गांव को कला और इतिहास का बेहतरीन संगम माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि ये कभी कुल्लू रिसायत की राजधानी हुआ करता था. यहां आप Nicholas Roerich Art Gallery को एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये फोटोग्राफी लवर्स और कपल्स के लिए बेस्ट लोकेशन है.
सेथन गांव– मनाली के आसपास के गांवों की बात की जाए तो सेथन का नाम सबसे ऊपर आता है. यहां से ये करीब 12 किलोमीटर दूर है. इसे यहां का मिनी ईग्लू वर्ल्ड भी पुकारा जाता है. आप यहां कैंपिंग कर सकते हैं. इस गांव को Hamta Pass ट्रैक का बेस भी माना जाता है.
वशिष्ठ गांव– बताया जाता है कि ये गांव मनाली से सिर्फ 3 से 5 किलोमीटर दूर है. नेचुरल गर्म पानी के झरने और पुराने मंदिरों के लिए फेमस इस गांव को नेचुरल हॉट स्प्रिंग भी कहा जाता है. यहां कई योग और मेडिटेशन कैफे हैं. इसे सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट लोकेशन माना जाता है.
मलाणा गांव– ये मनाली से कुछ 80 से 85 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद एक गांव है. ये गांव पार्वती घाटी में बसा हुआ है और ये प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के अलावा ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है. यकीन मानिए यहां जाकर घूमना स्वर्ग का दीदार करने जैसा है.





