मोरिंगा के ढेरों हैं फायदे: मोरिंगा की फलियां और पत्ते दोनों ही फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए ये आपकी त्वचा के साथ बालों के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा भी मोरिंगा से आपकी ओवरऑल हेल्थ को कई फायदे होते हैं. अब जान लें इसका सेवन करने के 5 तरीके.
(Image: Getty Images)

मोरिंगा ड्राई चटनी: आप मोरिंगा की ड्राई चटनी बनाकर रख सकते हैं. इसके लिए मोरिंगा की पत्तियां को ड्राई होने तक रोस्ट कर लें. पैन में चना,धुली उड़द, करी पत्ता, थोड़े से तिल, लाल मिर्च, जैसे मसाले और हर्ब डालकर चटका लें इसी में रोस्ट किए पत्ते डालकर मिलाएं और फिर पीसकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. रोजाना एक चम्मच खा सकते हैं.
(Image:passion_on_plate/insta)
मोरिंगा का अचार: मोरिंगा की फलियों (सहजन) का अचार भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. सीमित मात्रा में इसे डाइट में शामिल करने का ये एक अच्छा तरीका है. अचार लंबे समय तक खराब भी नहीं होता है, इसलिए आपको बार-बार कुकिंग करने का झंझट भी नहीं रहेगा.
(Image:cook_like_amateur/insta)
मोरिंगा के पराठे: आप बच्चों को टिफिन में मोरिंगा के पराठे पैक करके दे सकते हैं. पराठे दो तरह से बनाए जा सकते हैं. एक मोरिंगा की पत्तियों को काटकर आटे और कुछ मसालों के साथ गूंथ लें. इसके परांठे बना दें. इसके अलावा मोरिंगा की फलियों को उबालकर इसका पल्प निकालकर आप आटा में मिलाकर गूंथ लें और फिर इसके पराठे बनाएं.
(Image:indianveggiedelight/insta)
फलियों की बनाएं सब्जी:मोरिंगा की फलियों की मसालेदार सब्जी भी खाने में स्वादिष्ट लगती है, जिसे आप रोटी, पराठे, चावल के साथ खा सकते हैं. इसके लिए फलियों को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और बेसिक मसाले हल्दी, मिर्च, नमक, अदरक-लहसुन, प्याज का पेस्ट के साथ रेगुलर करी की तरह बनाएं.
(Image:vindhyakechatore/insta)
Khabar Monkey
मोरिंगा सूप करें ट्राई: आप मोरिंगा की पत्तियां और इसकी फलियों का क्रीमी सूप बना सकते हैं. ये एक कंफर्ट फूड रहेगा और पचाने में आसान रहता है. इस वजह से इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक में फायदेमंद माना जाता है.
(Image:chef.daniela.craciun/insta)





