Marble Floor Kaise Saaf Kare: आजकल ज्यादातर लोग घर पर मार्बल के फ्लोर लगवाना पसंद करते हैं। चमकदार और साफ फ्लोर घर को क्लासी और रॉयल लुक देते हैं। हालांकि धीरे-धीरे समय के साथ फर्श पर धूल, गंदगी, पानी के दाग और सही तरीके से सफाई न करने की वजह से इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। इसके लिए कई लोग हार्ड क्लीनर और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं जिससे फ्लोर खराब हो सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं जो मार्बल फ्लोर को चमकाने में मदद करेंगे।

पानी जमा न होने दें
कई बार लंबे समय तक पानी फर्श पर जमा रहने के कारण जिद्दी दाग लग जाते हैं। ऐसे में मार्बल के फ्लोर पर पानी न जमा होने दें। कई बार कूलर का पानी फर्श पर नीचे जम जाता है जिससे जिद्दी दाग पड़ सकते हैं। ऐसे में फ्लोर को सूखा रखें और समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें।
हार्ड क्लीनर का इस्तेमाल
मार्बल फ्लोर पर हार्ड क्लीनर का इस्तेमाल करना नुकसान पहुंचा सकता है। सिरका, ब्लीच या हार्श केमिकल मार्बल के ऊपरी हिस्से को खराब कर सकती है। सफाई के लिए हमेशा हल्के और माइल्ड क्लीनर का इस्तेमाल करें जो फर्श की चमक बरकरार रखने में मदद कर सकता है।
बेकिंग सोडा से करें साफ
मार्बल फ्लोर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ब्रश की मदद से दाग को साफ करें। इससे मार्बल फ्लोर फ्लोर साफ और चमकदार दिख सकता है।
Khabar Monkey
गुनगुना पानी
गुनगुने पानी और हल्के लिक्विड क्लीनर की मदद से मार्बल के फर्श को साफ किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल दाग-धब्बों को साफ करने में कर सकते हैं। इसके लिए आधा बाल्टी पानी में हल्का लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं। अब इससे फ्लोर की सफाई करें।
लंबे समय तक मार्बल के फ्लोर पर धूल-मिट्टी जमने की वजह से चमक कम हो सकती है। ऐसे में इसकी नियमित सफाई करना जरूरी होता है। हफ्ते में एक बार क्लीनर से इसकी सफाई करें और रोजाना सूखे कपड़े से पोछा लगाएं। इससे फ्लोर की चमक बना रह सकती है। अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो मार्बल फ्लोर लंबे समय तक चमकदार बना रह सकता है।





