SportsViral

‘वैभव ने पूरे सीजन नहीं लिया एक भी कैच’: कैफ ने सूर्यवंशी की फील्डिंग पर जताई चिंता, कहा- भारत के लिए खेलना है तो…

वैभव सूर्यवंशी ने में अपने बल्ले से जहां लगातार जलवा बिखेरा है और कमाल किया है। वहीं उनकी फील्डिंग को लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठा दिए हैं। गौरतलब है कि इस सीजन की शुरुआत में भी देखा गया था कि वैभव को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खिलाया जा रहा था। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनकी मिसफील्डिंग को लेकर कैफ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने साथ ही टीम के सभी कोच को सलाह दी है कि युवाओं की फील्डिंग स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Khabar Monkey

‘वैभव ने पूरे सीजन नहीं लिया एक भी कैच’: कैफ ने सूर्यवंशी की फील्डिंग पर जताई चिंता, कहा- भारत के लिए खेलना है तो…
‘वैभव ने पूरे सीजन नहीं लिया एक भी कैच’: कैफ ने सूर्यवंशी की फील्डिंग पर जताई चिंता, कहा- भारत के लिए खेलना है तो…

मोहम्मद कैफ ने की फील्डिंग पर निराशा जताते हुए एक्स पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में इस पूरे आईपीएल में फील्डिंग के गिरते स्तर पर सवाल उठा दिए। उन्होंने साथ ही यह भी उजागर किया कि वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन में एक भी कैच नहीं पकड़ा है। इसमें दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि उन्हें कैचिंग पोजिशन पर फील्डिंग नहीं लगाया गया या वह फील्ड पर इतने एक्टिव नहीं हैं कि वह कैचिंग पोजिशन पर नहीं थे। जानते हैं क्या था कैफ का पूरा बयान।

मोहम्मद कैफ ने क्या लिखा?

कैफ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा,”मौजूदा आईपीए में फील्डिंग का स्तर देखना दर्दनाक रहा है। आज (रविवार के मैच में) यशराज (पुंजा) ने केएल राहुल का कैच शून्य पर छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने भी मिसफील्डिंग की। इस युवा खिलाड़ी (वैभव) ने अभी तक इस सीजन एक भी कैच नहीं पकड़ा है। भारत के लिए खेलना है तो फील्डिंग में उन्हें और चपल होना होगा। यह टीम प्रशिक्षकों की ड्यूटी है कि वह युवाओं को फील्डिंग स्किल्स सिखाएं। युवाओं को फील्डिंग एनजॉय करनी चाहिए और उससे गर्व महसूस करना चाहिए।”

अपने समय के एक शानदार फील्डर रहे मोहम्मद कैफ ने साफतौर पर समेत सभी युवाओं को फील्डिंग पर खास ध्यान देने की सलाह दी। एक आंकड़े की बात करें तो आईपीएल 2026 के 59 मैचों तक ही 153 कैच छोड़े जा चुके थे। पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद इस मामले में अव्वल रही हैं। इसका मुद्दा कई दिग्गजों ने भी उठाया है। पार्थिव पटेल ने इससे पहले गुजरात की हार के बाद कहा था कि कैच छोड़ना हमें भारी पड़ा। विराट कोहली का भी केकेआर के खिलाफ कैच छूटना कोलकाता की टीम को भारी पड़ा था।

वैभव नंबर 1, अभिषेक, विराट, राहुल, सुदर्शन को छोड़ा पीछे; IPL 2026 के 62 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 62वें मैच में दिल्ली के खिलाफ 5 चौके और तीन छक्के के साथ 46 रन बनाए। इस पारी के बाद वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके व छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Leave a Reply