BusinessViral

ट्रंप का ईरान को सबसे बड़ा ऑफर! दुनिया में सस्ता हो सकता है कच्चा तेल

इंटरनेशनल मार्केट से एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक का सबसे बड़ा ऑफर दिया है. इस ऑफर के बाद दुनिया में कच्चे तेल के दाम कम हो सकते हैं. ईरान की सेमी-गवर्नमेंट तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का नया मसौदा सामने आया है. जिसके तहत अमेरिका ने ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से हटाने पर सहमति जताई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नया मसौदा पिछले प्रस्तावों से अलग है. इस प्रस्ताव के तहत यह बातचीत के दौरान ही कुछ प्रतिबंधों में छूट देने की अनुमति देता है.

ट्रंप का ईरान को सबसे बड़ा ऑफर! दुनिया में सस्ता हो सकता है कच्चा तेल
ट्रंप का ईरान को सबसे बड़ा ऑफर! दुनिया में सस्ता हो सकता है कच्चा तेल

ईरान की क्या है सबसे बड़ी मांग?

बातचीत से परिचित एक सूत्र का हवाला देते हुए, तस्नीम ने बताया कि ईरान किसी भी दीर्घकालिक समझौते से पहले अमेरिका की ओर से लगे सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा है. तेहरान का तर्क है कि भविष्य के किसी भी समझौते के तहत वाशिंगटन की ओर से प्रतिबंधों में राहत की गारंटी दी जानी चाहिए. हालांकि, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका वर्तमान में केवल एक अस्थायी छूट तंत्र की पेशकश कर रहा है, जो तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कोई व्यापक और अंतिम समझौता नहीं हो जाता. ईरान इस बात पर जोर दे रहा है कि देश के खिलाफ लगे सभी प्रतिबंधों को हटाना अमेरिका की प्रतिबद्धताओं का हिस्सा होना चाहिए. तस्नीम के अनुसार, अमेरिका ने हालांकि, अंतिम सहमति बनने तक OFAC (विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय) के प्रतिबंधों में छूट देने का प्रस्ताव रखा है.

ट्रंन ने फिर दी थी धमकी

इससे पहले सोमवार को रॉयटर्स ने बताया कि ईरान ने मध्य पूर्व संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक संशोधित प्रस्ताव साझा किया है, जिसे पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया गया था. इस्लामाबाद ने हाल ही में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की मेजबानी की थी, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी. इस बीच, ईरान ने सोमवार को कहा कि उसने युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के एक नए प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस बीच, ट्रंप ने धमकी दी कि यदि कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो ईरान का “कुछ भी नहीं बचेगा”, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगियों पर ड्रोन हमलों के कारण दोनों पक्षों के बीच चल रहा संघर्ष-विराम और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया है. ट्रंप ने रविवार को अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर लिखा, “ईरान के लिए, घड़ी की सुइयां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, और उन्हें जल्द से जल्द, बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना उनका कुछ भी नहीं बचेगा.” उन्होंने आगे लिखा, “समय बहुत कीमती है!”

Khabar Monkey

कच्चे तेल की कीमतों में आ सकती है कमी

अगर ईरानी मीडिया की ओर से जारी की गई इस खबर में सच्चाई है तो जल्द ही कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. अगर इंटरनेशनल मार्केट में ईरानी कच्चा तेल अवेलेबल होगा तो इसका मतलब है कि होर्मुज स्ट्रेट भी अपने आप खुल जाएगा. जिससे दुनिया को कच्चे तेल की सप्लाई काफी आसान हो जाएगी. अगर बात मौजूदा समय की करें तो खाड़ी देशों का कच्चा तेल 0.25 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 109.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 105.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply